Ad2

नगर में दो अलग अलग जगह पर अर्थदंड की कार्यवाही

सोरवा रोड स्थित पोल्ट्री संचालक पर 10 हजार का अर्थदंड

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद किराना दुकान संचालन पर 5 हजार रू. का अर्थदंड की कार्यवाही

अलीराजपुर– कोरोना कर्फ्यू के बावजूद सोरवा रोड अलीराजपुर स्थित पोल्ट्री फार्म संचालक भीड लगाकर पोल्ट्री दुकान संचालित कर रहा था। तहसीलदार श्री केएल तिलवारे, नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र सोलंकी, थाना प्रभारी श्री दिनेश सोलंकी सहित पुलिस और राजस्व अमले की टीम ने पोल्ट्री फार्म पहुंचकर देखा तो वहां पोल्ट्री संचालक भीड लगाकर दुकान संचालन कर रहा था। इस पर संबंधित पर 10 हजार रूपये की अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद किराना दुकान संचालन पर 5 हजार रू. का अर्थदंड

अलीराजपुर, कोरोना कर्फ्यू के बावजूद फतेह क्लब रोड अलीराजपुर में किराना दुकान संचालन करने पर संबंधित दुकान संचालक पर पांच हजार रूपये के अर्थदंड की कार्रवाई गई। उक्त कार्रवाई तहसीलदार श्री केएल तिलवारे, नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र सोलंकी, थाना प्रभारी श्री दिनेश सोलंकी सहित पुलिस और राजस्व अमले ने की।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |