Ad 1

सूफियाना-निस्बती कलामो से सजेगी सैयद मीर ऐवज अली सरकार की महफिल।

सूफियाना-निस्बती कलामो से सजेगी सैयद मीर ऐवज अली सरकार की महफिल।

बाबा का 97 वां दो दिवसीय उर्स मुबारक 21अक्टूबर से प्रारम्भ।

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍

7869717495

अलीराजपुर कौमी एकता के प्रतीक एवं गुलशने कादरीयत, सैयद सादात हजरत सैयद मीर ऐवज अली सरकार उर्फ जमालुददीन चिश्ती र.अ. का दो दिवसीय 97 वां उर्स मुबारक 21 अक्टूबर को प्रारम्भ हो रहा है। इस दौरान संदल चादर का विशाल जुलुस निकाला जायेगा। इस अवसर पर सुफियाना और निस्बती कलामो से मीर ऐवज अली सरकार की महफिल भी सजेगी। रात्री को (मेहफिले शमा) कव्वाली का भी शानदार आयोजन किया जायेगा जिसमे फनकार जनाब सुसुफ, फारूक जावरा से शिकरत कर अपने कलाम पेश करेंगे। उर्स मे म.प्र, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य सहित आसपास के जिलो से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगंण शिरकत करेंगे। 

आस्ताना होज शरीफ उर्स द्वारा प्रतिवर्षअनुसार इस बार भी हजरत मीर ऐवज अली सरकार का उर्स हर्षाल्लास के साथ मनाया जाएंगा। दो दिवसिय उर्स का आगाज 21अक्टूबर शनिवार को संदल चादर के साथ शुरू होगा संदल चादर का जुलुस जामा मस्जिद चोक से बाद नमाज असर निकाला जायेगा। आस्ताने ऑलिया पर संदल व चादर पेश की जावेंगी। 

वही रात्रि को स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर (महफिले शमा) कव्वाली का आयोजन रखा गया गया है। 22 अक्टूबर रविवार सुबह 11:30 बजे आमजनो को सामूहिक रूप से न्याज प्रसादी वितरित की जाएंगी। उर्स की जेरे सरपरस्ती पिरो तरीकत शहर काजी अल्हाज़ सैयद अफजल मियां, सेय्यद फरीद मियां एवं सैयद जमालुदीन बाबा, जेरे निगरानी सैयद आरीफ मियां, प्रभारी शहर सैयद हनिफ मियां, सैयद अशफाक मियां करेंगे।

उर्स कमेटी सदस्यों ने आमजनों से उसे में तशरीफ लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |