Ad 1

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया

प्रचार प्रसार करने आए बाहरी व्यक्ति मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व जिले की राजस्व सीमा को छोड़ें

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर- विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-191 अलीराजपुर एवं विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-192 जोबट का मतदान दिनांक 17 नवंबर 2023 को सम्पन्न होना है। जिले में विधान सभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके के संपन्न कराए जाने हेतु सम्पन्न कराए जाने हेतु भारतीय दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में ऐसे बाहरी व्यक्तियों का जो निर्वाचन प्रचार-प्रसार करने हेतु उस सीमावर्ती क्षेत्र में आए है, जो उस क्षेत्र के मतदाता नहीं है, वे समस्त मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 15 नवम्बर 2023 की शाम 6 बजे से मतदान समाप्ति तक संबंधित क्षेत्र को छोड़ दें। उक्त प्रतिबंध भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों, विधि एवं व्यवस्था संबंधी ड्यूटी में पुलिस कर्मियों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं पर लागू नहीं होगा। यह प्रतिबंध अन्य किसी नियम या आदेश के प्रतिबंध के अतिरिक्त रहेगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |