Ad2
Banner1

महान क्रांतिकारी छीतू किराड़ के जन्मभूमि सोरवा में, जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सिलदार चौहान की रिपोर्ट 

 कट्ठीवाड़ा/सोरवा – आगामी जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, उसी क्रम को बढ़ाते हुए आज सोरवा में जनजाति विकास मंच एवं हिंदू युवा जनजाति संगठन के बैनर तले कार्यक्रम संपन्न हुआ!

     जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण भी पहुंचे,मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश जी अमलियार ने अपना वक्तव्य रखा,उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी छितू किराड की यह जन्मभूमि,कर्मों हैं,जो सदियों से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी,1870 के बाद अंग्रेजी हुकूमत कठिन परिश्रम के साथ यहां के आदिवासी के लिए योगदान दिया,आज भी युवा पीढ़ी को,महापुरुष के बारे में जानना चाहिए,कैलाश जी अमलियार ने कहा कि 17 वर्ष में ही बलिदान देने वाले भगवान बिरसा मुंडा भी जन आंदोलन के साथ समाज और देश के लिए क्रांतिकारी के रूप में काम किया, बिरसा मुंडा सबसे ज्यादा ईसाई मिशनरी के खिलाफ लड़ते थे,अपनी परंपरा रीति-रिवाज और संस्कृति को बचाने के लिए,हमेशा तत्पर रहते थे, उन्होंने भी जन आंदोलन के साथ अंग्रेजों हुकूमत के खिलाफ भी सामना किया,वैसे आज युवाओं को समाज और देश के लिए आगे आने की जरूरत है,युवाओं को वेद पुराण गीता और महाभारत जैसे ग्रंथ को पढ़ने की आवश्यकता है,अच्छे संस्कार के साथ संगति को सुधारने की भी बात कही, भविष्य में यहां से एक क्रांतिकारी हुए, ऐसे हजार क्रांतिकारी बने उसके लिए अपील करते हुए अच्छे डॉक्टर अच्छे इंजीनियर अच्छे शिक्षक अच्छे पद पर जाने की बात कही,उन्होंने कहा कि आज जिस हिसाब समाज,देश मजबूत हो रहा है,वैसे ही धर्म की रक्षा की बात आएगी तो समाज को भी मजबूती से खड़े होने की बात कहीं गई

कार्यक्रम में उपस्थित,जनजाति विकास मंच जिला प्रमुख गोविंद भयडिया,अलीराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष कलसिंह किराड़,पटेल झेतरिया, हिंदू युवा जनजाति संगठन सोरवा मंडल अध्यक्ष अमित जमरा,सामाजिक कार्यकर्ता कादुसिंह डूडवे,कैलाश किराड़,नानका तोमर,अजय किराड़,करमसिंह पटेल,नजरू किराड़,

कार्यक्रम का आभार सरपंच प्रधान कुलदीप किराड माना l

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |