Ad 1

चिचलगुडा हनुमान मंदिर के संत का निधन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अंतिम संस्कार क्रिया के लिए किया आर्थिक सहयोग

 

आलीराजपुर।

समीपस्थ ग्राम चिचलगुडा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में सेवा दे रहे संत विरजानंद गिरी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने स्थानीय पंचेश्वर मुक्तिधाम पर उनके अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक व्यवस्था करवाई और अंतिम क्रिया के लिए लकडी सहित अन्य व्यवस्था की। अंतिम संस्कार क्रिया सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दीक्षित, जगदीश राठौड, राजेश सोमानी ने संपन्न करवाई।

इस संबंध में दीपक दीक्षित व जगदीश राठौड ने बताया कि चिचलगुडा आश्रम में स्वामी विरजानंद गिरी 61 वर्ष निवासी आंध्रप्रदेश पिछले चार महीने से हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर सेवा दे रहे थे। कुछ दिनों पूर्व वे अस्वस्थ हुए तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार दोपहर में उनका निधन हो गया। स्वामी जी का गुरू आश्रम गुजरात के भरूच में था। वे चिचलगुडा में 4 महीने से निवासरत थे। इसके पहले चार महीने तक उमराली रोड स्थित कालिका माता मंदिर और 7 साल उमरी में पूजा पाठ कर दीन दुखियों की सेवा करते थे।

जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर-पटेल

वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल का विकट समय चल रहा है। जिसके कारण कई लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कई लोगों की कोरोनो की चपेट में आने से आकस्मिक मृत्यु हो जाती है और कई लोगों को इस बीमारी के इलाज के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पडता है। ऐसे में हर जरूरमंद व्यक्ति की सहायता के लिए मै और मेरा परिवार प्रतिबद्ध और हमेशा तत्पर है। कोई भी जरूरतमंद आवश्यकता होने पर मुझसे संपर्क कर आवश्यक सहायता और मदद प्राप्त कर सकता है।

 

 

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |