Ad 1

केबिनेट मंत्री से मिले जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारि, मेडिकल कॉलेज व बायपास कि मांग

केबिनेट मंत्री से मिले जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारि, मेडिकल कॉलेज व बायपास कि मांग

 लाॅ कालेज और कन्या महाविद्यालय खोलने का सौंपा ज्ञापन।

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर।क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नागरसिंह चौहान को वन एवं पर्यावरण व अजा विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर जिला विकास संघर्ष समिति जिला अलीराजपूर के संयोजक ओम प्रकाश राठौर,अध्यक्ष खुर्शीद अली दिवान, महासचिव आशुतोष पंचोली,ईसामुद्दीन कॉन्ट्रेक्टर आदि ने ने उनका स्वागत किया और जिले की महत्वपूर्ण मांग समस्या तथा विकास हेतु बिंदुवार ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निम्न बिंदुवार विकास कार्यो की स्वीकृति दिलाने की मांग की गई।     

अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य सुविधा एवं शिक्षा केे विस्तार हेतु मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलवायेेे जावेें। इस हेतु 50 एकड़ शासकीय भूमि ग्राम कोटबू में उपलब्ध हैैै। खण्डवा बडौदा मार्ग अलीराजपुर नगर के मध्य से गुजरता है, जिससेेेे नगर की ट्राफिक व्यवस्था बांधित होती हैे, जिस हेतु नगर में बायपास रोड़ बनाया जाए। जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय खोला जावें। जिला मुख्यालय पर लॉ कॉलेेज खोला जावें। जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय खोेला जावेें। 

सम्पूर्ण सोेण्डवा ब्लॉक में कृषि सिंचाई हेतु नर्मदा का जल का प्रोजेक्ट बनाय जावें। 

खण्डवा बडौदा अन्तर राज्य मार्ग का चौडीकरण करवाया जावें। 

सोण्डवा ब्लॉक में पवन उर्जा संयत्र का प्रोजेेेक्ट बनवाकर स्वीकृित दिलवाई जावें। जिलें में दुध डयरी का प्रोजेेेक्ट का होेना आवश्यक है, इसकी भी स्वीकृति दिलवाई जावें। अलीराजपुर नगर के घर-घर में नर्मदा का पेेेयजल उपलब्ध करवाया जावें। 

अलीराजपुर नगर मेें विद्युत ग्रीड के पास पुल का निर्माण

अलीराजपुर नगर मेें विद्युत ग्रीड के पास पुल और सह सडक निर्माण करवाकरर इस मार्ग कोेे सिधेे कलेक्टर कार्यालय तक (पोेेेेलो ग्राउंड होकर बनवाकर) बनवानेेेे की स्वीकृति दिलवाई जावें। मंत्री चौहान ने समिति पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सभी के सहयोग,सुझाव और आपसी विचार विमर्श के साथ जिले में चहुमुंखी विकास करेंगे। समिति पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय का सम्मान कर बधाई व शुभकामनाएं दी श्री चौहान ने आश्वस्त किया जिले का विकास और आपके सुझाव मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेंगे। करीब 30 मिनट समिति के सदस्यों से श्री चौहान ने चर्चा की।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |