Ad2
Banner1

आजादनगर में मनचलों ने मचा रखा आतंक,स्कूली छात्राओं को चलते रास्ते छेड़ते आते नज़र।

आजादनगर में मनचलों ने मचा रखा आतंक,स्कूली छात्राओं को चलते रास्ते छेड़ते आते नज़र।

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-चंद्रशेखर आजादनगर में मनचले सर चढ़ कर बोल रहे है । आये दिन देखने मे आ रहा है कि राह चलती लड़कियों को मनचलों द्वारा छेड़ा जाता है। चाहे वो ग्रामीण क्षेत्र से मजदूरी करने आई लड़किया हो या स्कूल जाती छात्रा हो मनचले चलते रास्ते उन्हें छेड़ते है। तेज रफ़्तार से मोटरसाइकिल लाकर उनके पास लाते है और अचानक से ब्रेक लगाकर डरा देते है या फिर पीछे से तेज आवाज वाले हार्न बजाकर उन्हें भयभीत करते है जिससे वह डरकर चिल्लाती है उन्हें चिल्लाता देख यह मनचले हसते है। कई बार तो यह चलती मोटरसाइकिल से उन्हें हाथ से स्पर्श भी करते है तो कभी धक्का देते है। यह मनचले लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बाईक स्टंड भी करते है तथा तेज रफ्तार से बाईक चलाते है । ईन बाईकर्स की हरकतों से लडकिया तो परेशान है ही साथ मे बच्चे व बुज़ुर्ग भी कभी कभी बाईक की चपेट में आ जाते है यह अधिकतर स्कूल समय पर नजर आते है। अलीराजपुर रोड़ पर स्थित शासकीय कन्या स्कूल के लगने व छुट्टी होने के समय छात्राएं आती जाती है उस वक्त यह मनचले उन्हें परेशान करते है 

साथ ही साथ आजादनगर के आसपास गाँव से मजदूरी करने आई लड़कियों को यह ज़बरन मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए मजबूर करते है। बहुत सी लडकिया पास के गाँव से पैदल ही आती जाती है जिसका यह मनचले फायदा उठाते है। पुलिस को चाहिए कि ऐसे लोगो पर निगरानी रखते हुए इनकी धरपकड़ कर जेल भेजना चाहिए।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |