मेरा गांव मेरी अयोध्या,भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर अयोध्या धाम से लेकर नगर के श्रीराम मंदिर तक धूम रही

मेरा गांव मेरी अयोध्या,भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर अयोध्या धाम से लेकर नगर के श्रीराम मंदिर तक धूम रही

नगर के राम मंदिर सहित पूरा नगर सजा दुल्हन की तरह, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर नगर हुआ राममय, नगर भोज का हुआ आयोजन।

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा,,,भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर नगर में विशाल चल समारोह का भव्य आयोजन किया गया,जो देर रात नगर के भगवान श्रीराम मंदिर पहुंचा जहां भव्य आरती व प्रसादी का आयोजन किया गया तय कार्यक्रम अनुसार दूसरे दिन 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भगवान श्रीराम का अभिषेक कर आरती उतारी। इससे पहले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन का लाईव प्रसारण सभी ने टी वी स्क्रीन पर देखा |भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा नगर भगवान श्रीराम के “जय-जय श्रीराम” के नारे के साथ गुंजायमान हो गया |भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लाईव कार्यक्रम व श्रीराम मंदिर की महाआरती में सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत,पूर्व केबिनेट मंत्री दर्जा केबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक माधवसिंह डावर,नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, एसडीएम एसआर यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविंद्र गुप्ता, नगर पंचायत सीएमओ सुशील ठाकुर सहित नगर के गणमान्य नागरिक, राम भक्तों ने टीवी पर लाईव प्रसारण के साथ भगवान श्रीराम की महाआरती व प्रसादी में भाग लिया इस अवसर पर नगर के भक्त जनों के लिए नगर भोज महाप्रसादी का सामुहिक आयोजन पुराना थाना परिसर में किया गया जो दोपहर से देर शाम तक चला हजारों की संख्या में भक्तों ने सहभोज किया

ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     अवैध हथियार तस्‍करी के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।     |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |