Ad 1

गुजरात मजदूरी करने गए तीन किसानों की करंट लगने से मौत,ट्रैक्टर में बैठकर खेत पर जाने के दौरान हुई घटना

गुजरात मजदूरी करने गए तीन किसानों की करंट लगने से मौत,ट्रैक्टर में बैठकर खेत पर जाने के दौरान हुई घटना

बंटी मंडलोई की रिपोर्ट 

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों से हजारों की संख्या में किसान अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने के लिए गुजरात के अलग अलग जगह जाते है। मध्यप्रदेश के झाबुआ अलीराजपुर धार व बड़वानी जिले से हजारों लोग पलायन करते है। झाबुआ, अलीराजपुर जिले से सुरेंद्रनगर गुजरात की और मजदूरी करने गए 3 मजदूरों की बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी वही पांच मजदूर गम्भीर रूप से घायल हुए है। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर ट्रेक्टर के ट्राली में बैठकर कपास की फसल से कपास बीनने के काम के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर में कुल 27 मजदूर सवार थे । ट्रैक्टर विद्युत लाइन के करीब से गुजर रहा था उस वक्त यह हादसा हुआ और कुल 8 मजदूर चपेट में आ गए । चपेट में आने से तीन मजदूरो की दर्दनाक मोत हो गई जिनका अंतिम संस्कार इनके ग्राम मे आज किया गया।

मृतको मे ये रहे

उर्मिला पति अजय 25 वर्ष निवासी भांडा खेड़ा झाबुआ , लाडू बेन भरमा 50 वर्ष छोटा खुटाजा , काजू पिता मोहन 35 वर्ष ग्राम डूंगलावानी जिला अलीराजपुर तीन लोगों की मृत्यु हो गई। 

घायलो मे यह रहे।

बाली बेन बालु भाई, नरेश भाई मोहन भाई, सुरमजी निकेत भाई, सुखी बाई कालु भाई, रुद्र काजी भाई आदि

गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका का इलाज वीरम गांव गुजरात के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

 

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |