Ad 1

पैसा नियम में मिले अधिकार से ग्राम सभा के माध्यम से गांव को सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से किस प्रकार से सशक्त किया जाए।

पैसा नियम में मिले अधिकार से ग्राम सभा के माध्यम से गांव को सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से किस प्रकार से सशक्त किया जाए।

सिलदार चौहान की रिपोर्ट 

ग्राम पंचायत चिचलगुड़ा में आज ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए, जिन्हे ब्लॉक समन्वयक कैलाश जमरा ने पेसा नियम में मिले अधिकारों (जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर) व अन्य प्रावधानो को विस्तारपूर्वक समझाया। पेसा नियम में मिले अधिकार से ग्राम सभा के माध्यम से गांव को सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से किस प्रकार से सशक्त किया जाए। सम्पूर्ण पेसा नियम समझने के बाद उपस्थित सभी ग्रामीणजनों ने अपने-अपने फलियें की नवीन(पृथक) ग्राम सभा बनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें ग्राम चिचलगुड़ा के मेम्बर व जमरा फलिया, पटेल फलिया एवं पुजारा फलिया में अलग अलग तीन नवीन ग्राम सभा का प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया गया, तथा मेम्बर व जमरा फलिया के ग्राम सभा अध्यक्ष का भी सर्व सहमति से चयन किया गया। ग्राम सभा में सर्व प्रथम गांव के पटेल के द्वारा भीमसिंह पिता नुरू जमरा का नाम ग्राम सभा अध्यक्ष के लिए अनुमोदन किया गया, जिसे एक ही बार में सर्व सहमति से एक स्वर में चुन लिया गया।

तत्पश्चात गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक व्यवस्था को देखते हुए गांव में किसी भी सामाजिक आयोजन में एक ही डीजे लाने हेतु सभी ने एकमत होकर उक्त महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर लगा दी और पारित किया गया। ग्राम सभा के दौरान पटेल ने कहा कि पेसा कानून से हमारे गांव मे ग्राम सभा के माध्यम से सभी ग्रामवासी के हित में अनेक सामाजिक,सांस्कृतिक,आर्थिक व अन्य विकास कार्य से संबंधित ग्राम सभा में प्रस्ताव लाने की बात कही। नवनिर्वाचित ग्राम सभा अध्यक्ष भीमसिंह भाई ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य हैं कि आप सभी ने मिलकर मुझे ग्राम सभा अध्यक्ष बनाया उन्होंने सभी फलियेवासी को विश्वास दिलाया कि पेसा कानून के माध्यम से हम हमारे गांव, फलिये के हित के लिए हम सब साथ मिलकर काम करेंगे। उक्त बैठक की सम्पूर्ण जानकरी पेसा मोबिलाइजर सोनु चौहान ने दी।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |