Ad 1

कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाजसेवी हाशिमअली बोहरा का इंतकाल, नगर मे शौक की लहर

कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाजसेवी हाशिमअली बोहरा का इंतकाल, नगर मे शौक की लहर

बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट 

आम्बूआ :- आम्बूआ ग्राम के कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हाशिम अली बोहरा का बीमारी के चलते निधन हो गया। हाशिमअली ने अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले एवं सभी समाज के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर उसका हिस्सा बनना एवं सहयोग करना उनकी पहली प्राथमिकता थी। दाऊदी बोहरा समाज के कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले चाहे नवरात्रि पर्व हो राष्ट्रीय पर्व हो जन्माष्टमी पर स्वयं मटकी फोड कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष करने का काम करते थे। किसी भी समाज का जुलूस कार्यक्रम हो अपना निजी बैनर लगाकर पुष्प वर्षा का स्वागत करना उनके कर्म का हिस्सा बन गया था । 2021 में महामारी बीमारी कोरोना मैं लोग अपने घरों में बैठे अपने जीवन को बचाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे समय उन्होंने शासकीय कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग ,पुलिस विभाग, वन विभाग के ड्यूटी कर रहे अधिकारी कर्मचारी एवं गरीब बस्ती के लोगों के लिए करीबन ढैड महीने तक अपने सहयोगी साथियों के साथ निशुल्क भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाया था। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता के साथ-साथ वर्तमान में आंबुआ क्षेत्र से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पदस्थ रहकर ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश रावत को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके दुखद निधन पर कांग्रेस नेता महेश पटेल, विधायक सेना पटेल , जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, स्वरूप क्षीरसागर, महेश खंडेलवाल,, रमेश रावत ,थानसिंह भयडिया, करणसिंह रावत रावत महेंद्र रावत , वैभव जाधव ,मुस्तफा बोहरा,अमान पठान, खुर्शीद अली दीवान , रामसिंह सिसोदिया, अनिल खंडेलवाल, गोपालकृष्ण चौहान, बोहरा बृजेश खंडेलवाल सभी समाज के सभी लोगों ने आदि ने श्रद्धांजलि दी! उनका 3 मार्च को सुबह स्थानीय नूरानी बाग कब्रिस्तान में सु्पर्दे खाक किया गया!

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |