Ad 1

प्रदेश में 15 मई तक कोरोना कर्फ्यू जारी 15 मई तक जनता का सहयोग चाहिए: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह

भोपाल:- मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण अब बड़े शहरों से ज्यादा छोटे शहरों खासकर ग्रामीण इलाकों में तेजी से पैर पसार रहा है। इसे ध्यान में रखते अब प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू यानी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा कर 15 मई कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किल कोरोना अभियान पार्ट-2 को हो रही लेकर विजुअल कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करना होगा। गांव में संक्रमण नहीं रोका तो स्थिति हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव में भी संक्रमण फैल रहा है। जरा भी ढिलाई कि तो बड़े संकट में फंस जाएंगे। जिन जिलों में पॉजिटिव केस की संख्या ज्यादा है और गांव का संक्रमण नहीं रोका तो स्थिति भयानक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी शादी करने का कोई औचित्य है, जिसके कारण अपना और अपनों का जीवन संकट में डाल दे।

केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने कहा है कि जिस तरह से संक्रमण फैला हुआ है, उसे देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर आना तय है। हमें ये नहीं पता है कि तीसरी लहर कब आएगी, लेकिन हमें कोविड-19 के प्रोटोकॉल को जारी रखते हुए इसके लिए तैयार रहना चाहिए। इस चेतावनी को देखते हुए शिवराज सरकार ने अब कर्फ्यू को 15 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सीएम के निर्देश

जिन गांव में पॉजिटिव केस हो, उन में मनरेगा की मजदूरी 15 मई तक बंद करने होंगे। जहां पॉजिटिव केस नहीं है वहां मनरेगा चल सकती है।

दूसरों को सुरक्षित करना है तो पॉजिटिव लोगों को अलग ही रहना पड़ेगा

गांव की टीम ही देखें कि आइसोलेशन का पालन ठीक से हो। कोविड केयर सेंटर खाली पड़े हैं। घर में जगह नहीं है तो पंचायत भवन कोविड केयर सेंटर में ले जाएं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |