Ad 1

ग्राम धनपुर की ममता चौहान का सब रजिस्ट्रार के पद पर हुआ चयन, खबर लगते ही गांव एवं परिवार में खुशी की लहर छा गई।

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर:- मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2021 की फाइनल लिस्ट गुरुवार को आयोग ने जारी की है। जिसमें ग्राम धनपुर,पंचायत बोरकुआ की कुमारी ममता चौहान पिता स्वर्गीय श्री वेस्ता चौहान का चयन सब रजिस्ट्रार (उप पंजीयक) के पद पर हुआ हैं।जैसे ही परिणाम घोषित हुआ और खबर गांव एवं परिवार जनों को लगी,खुशी की लहर छा गई। ज्ञात हो कि ममता अपने पिता के निधन के बाद अपनी अशिक्षित मां जमना बाई के साथ इंदौर में रह कर पढ़ाई कर रही हैं। ममता ने एमपीपीएससी 2022 की मुख्य परीक्षा देकर वर्तमान में साक्षात्कार की तैयारी कर रही है।ममता चौहान ने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बना है। ममता ने गांव एवं जिले का नाम रोशन किया है।इस खुशी के अवसर पर माताश्री जमना बाई चौहान,असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर उदयसिंह चौहान, डॉ.लोकेंद्र चौहान,आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, गुलाबी तोमर,अदमसिंह चौहान,फुदेसिह,इंजीनियर दिनेश चौहान,बबलू,दिलीप, भारतसिंह चौहान,सरपंच सुरेश चौहान,तुषार,श्वेता तोमर,सुरेश भिंडे,वेस्ता भिंडे,डॉ.कुलदीप वास्कले,डॉ.पूनम वास्कले, संदीप वास्कले एसडीओ फारेस्ट एवं महेश चौहान एवं सचिन चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |