Ad 1

शासकीय कन्या स्कूल सोरवा में मनाया गया प्रवेश महोत्सव,बच्चो का तिलक लगाकर किया स्वागत

सिलदार चौहान की रिपोर्ट 

अलीराजपुर – सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 18 जून को प्रवेश उत्सव मनाया गया। वार्षिक परीक्षा के बाद के अवकाश के समाप्ति के बाद नए सत्र की शुरुआत को लेकर प्रदेश भर में विद्यालय के प्रथम दिन को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। इसी के चलते शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सोरवा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि धुंधरसीह चौगड़ प्राचार्य सोरवा एवं इसराम जमरा जनशिक्षक द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात प्रमिला किराड़,सुमित्रा बामनिया,राधा रावत,प्रताप किराड़,प्रकाश डोडवे,जितेंद्र चौहान,राधा भिड़े,शंकर हरवाल आदि द्वारा पुष्प माला पहनाकर अथितियो का स्वागत किया गया।श्री चौंगड़ व श्री विजय भिड़े सर द्वारा उपस्थित बालिकाओं को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन , स्वच्छता और GB समय की पाबंदी, नियमित शाला में आना इन पर अपने विचार रखे।
प्रवेशोत्सव में प्राचार्य महोदय, जनशिक्षक महोदय, पालकों और विद्यालय परिवार के साथ बालिकाओं को प्रयास पुस्तिका वितरित की गई। उसके बाद बालिकाओं के साथ सहायक सामग्री और गतिविधियों से कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विशेष मध्यान्ह भोजन करवाया। कार्यक्रम का संचालन सुमित्रा बामनिया द्वारा किया गया वही आभार आभार श्री विजय भिड़े सर ने माना।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |