Ad2

यातायात विभाग का अनूठा प्रयास केसे करा रहे है लाकडाऊन का पालन घर बैठे करा रहे है नगर का भ्रमण

 

कोरोना महामारी के चलते प्रशासन की और से जारी आदेश मे अलीराजपुर में 17 मई तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा ऐसे मे अनावश्यक बाजारो मे घुमने वालो को पुलिस ने अस्थाई जेल भी भेजा मगर फिर भी लोग बाज नही आ रहे है। पुलिस जब पूछती क्यों घूम रहे है। तो लोग नये नये बहाने बना देते है। पुलिस को झूठ बोल कर अपने आप को धोका दे रहे है। आप लाइव वीडियो में देख भी सकते कैसे कैसे लोग बहाने बनाते नजर आते है। जबकी पुलिस प्रशासन चिलचिलाती धुप मे नगर के प्रमुख चौराहो पर अपने कर्तव्य का पालन करते हुऐ अपनी ड्यूटी कर रही है। जनता का भी फर्ज बनता है की पुलिस प्रशासन का सहयोग करे घरों मे रहे सुरक्षित रहे।

इसी कडी मे अलीराजपुर यातायात प्रभारी सुभाष सतपडिया द्वारा अनूठा तरीका निकाला जिससे लोगो को सोशल मिडिया पर फेसबुक के जरिये जागरुक कर समझाईश दे रहे है। लाकडाऊन में अनावश्यक घुमने वालो को पनिशमेंट उठक बैठक लगवा रहे जो आप ऑनलाइन देख सकते है। नगर के हर मोहल्ले, गलियों में जाकर बिना वजह घरों से बाहर बैठने वालों को सख्त हिदायत दी जा रही है। कि घरों में रहे मास्क लगाये, सोसालडिटेन्स का पालन करे। बिना वजह बाजार में ना घूमे। ऑनलाइन में एक फायदा ये भी हो रहा है की लोग उठक बैठक न करने के डर से घरों से ही नही निकल रहे है। जिससे इन दिनो नगर मे भीड भी कम नजर आ रही है।साथ ही दुकाने भी जो चोरी छुपके खुलती थी। वो भी अब नही खोल रहे है। साथ ही जनता को नगर का भ्रमण घर बैठे ऑनलाइन करा रहे है ये अनूठा तरीका है। जागरुकता फैलाने का जिसके चलते फेसबुक पर काफी सारे लोग जुड रहे है। और नगर का लाईव भ्रमण कर घर बैठे देख रहे है।

 

क्या कहा यातायात प्रभारी ने

इस संबंध मे जब हमारे संवाददाता ने यातायात प्रभारी से ऑनलाइन लाईव कवरेज को लेकर जानकारी चाहि तो बताया की हमारा उद्देश्य लाइव दिखाना यह है की लोग जो छोटी छोटी गलतियाँ करते है जैसे मास्क न लगाना, सब्जी खरीदते वक्त दुरी न बनाना एक बाइक पर दो या तीन लोग सवार होना इन गलतियों पर उन्हे समझाईश देना और दूसरों ऐसी गलतियों से रोकने के लिये लाईव दिखाया जा रहा है जिससे लोगो की गलतियाँ जनता को दिखाना ताकी और लोग ऐसी गलतियाँ न करे इससे हमे काफी हद तक संक्रमण रोकने मे मदद मिलेगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |