Ad 1

सामूहिक प्रयास सफल हुआ, कट्ठीवाडा में दो फलियों के 85 से अधिक व्यक्तियों ने कोरोना जांच कराई

अधिकारी-कर्मचारीगण ने कोरोना से बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया

 

अलीराजपुर, – कोरेना संक्रमण की चैन को तोडने के तहत जिलेभर में जागरूकता एवं कोरोना संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए सैम्पल लिये जा रहे है। ग्रामीणों के बीच कोरोना को लेकर व्याप्त भय अथवा डर को दूर करते हुए अधिकारी-कर्मचारीगण उन्हें जागरूक करने के विष प्रयास कर रहे है,

जिसके परिणाम सकारात्मक भी मिल रहे है। तहसीलदार कट्ठीवाडा सुश्री संतुष्टि पाल के नेतृत्व में बीएमओ डा. पवन देवडा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग स्टॉफ एवं मैदानी अमले और कोरोना वालेन्टीयर्स ने कट्ठीवाडा के गणपत फलिया में घर-घर जाकर समझाइा दी, जो व्यक्ति कोरोना को लेकर भयभीत थे उन्हें हौसला दिलाया तथा बगैर किसी डर अथवा भय के कोरेना जांच हेतु प्रोत्साहित किया, जिसका परिणाम यह निकला की उक्त फलिया के 50 से अधिक व्यक्तियों ने कोरोना सैम्पल दिये। वहीं हवेलीखेडा फलिया में 35 से अधिक व्यक्तियों ने अपने सेम्पल दिये। इस दौरान तहसीदार सुश्री पाल सहित अन्य अधिकारीगण-मैदानी अमले ने सभी ग्रामीणजन को प्रोत्साहित करते हुए कोरोना से डरने के बजाए सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को बताया कि कोरोना से डरने के बजाय सुरक्षा संबंधित उपाय अपनाकर हम कोरेना से बच सकते है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |