Ad 1

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर शिक्षक दिवस के मौके पर अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। 5 सितम्बर गुरुवार को मुस्लिम समाज समिति द्वारा संचालित अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया गया वही शहर मुस्लिम समाज, सहित स्कूल की शिक्षा समिति तथा बच्चो द्वारा शिक्षिकाओं को उपहार भी दिए गए। अलीराजपुर पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल मोनिका चौहान द्वारा बताया की सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जब 1962 मे भारत के राष्ट्रपति बने, तो उनके छात्रो ने उन से परमिशन मांगी की हम आपका जन्म दिन मनाना चाहते है इस दिन को विशेष रूप से मनाने की इजाजत चाहते थे. इसके बजाय, डॉ. राधाकृष्णन ने सुझाव दिया कि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए, ताकि समाज में शिक्षकों के योगदान की सराहना की जा सके तब से ही 5 सितंबर को उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम डॉ.राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अलीराजपुर के मशहूर सायर सिराज तन्हा द्वारा सायराना अंदाज में शिक्षको की भूमिका को दर्शाया गया। शाला समिति के अध्यक्ष श्री खालिक चंदेरी द्वारा एक शिक्षक की गाथा को बताया गया उन्होंने कहा की एक शिक्षक कुम्हार की तरह होता ही है। जिस तरह कुम्हार मटके को सही आकार देता है ठीक उसी तरह शिक्षक भी शिष्य को चाहे तो किसी भी आकार में ढाल सकता है। 
शहर मुस्लिम समाज अलीराजपुर की शहर कमेटी व अलीराजपुर पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति के द्वारा सभी शिक्षिकाओ को उपहार दिए गए उसके पश्चात बच्चो को सल्पहार वितरित किया गया।
वही मोहशीन मकरानी द्वारा इंग्लिश मीडियम स्कूल होने से इंग्लिश मे  स्पीच से शिक्षिकाओ को और छात्रो को सम्मानित किया जिसकी काफी सराहना की गई। 

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज अध्यक्ष जुबेर निजामी, शहर उपाध्यक्ष शाहनवाज वारसी, उपाध्यक्ष युसुफ मंसूरी पाकीजा, सचिव तारीक मंसूरी मिनाज, सचिव फैजल नवाबी, सह सचिव जावेद मंसूरी DJ , वही शाला शिक्षा समिति अध्यक्ष खालिक चंदेरी, उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, उपाध्यक्ष शकील शैख, सिराज तन्हा , हारुन कुरेशी, मोहशीन मकरानी नयन आपटीकल, रमीज बाबा, नोशाद नआतख्वाह आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कब्रस्तान कमेंटी अध्यक्ष साबिर शेख़ द्वारा किया गया। वही आभार मुस्लिम समाज समिति के सह सचिव जावेद मंसूरी द्वारा माना गया।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |