गांजे के पौधे किये गये जप्त अवैध रूप से की जा रही थी गांजे की खेती।
गांजे के पौधे किये गये जप्त अवैध रूप से की जा रही थी गांजे की खेती।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अलीराजपुर पुलिस की बडी कार्यवाही।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
अलीराजपुर पुलिस कप्तान श्री राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि अलीराजपुर पुलिस को थाना बखतगढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमला कतार फलिया क्षेत्र में बडे स्तर पर अवैधरूप से गांजे की खेती किये जानें की सूचना प्राप्त हुई। गोपनीय सूचना पर उक्त गांजे की खेती के संबंध में तस्दीक कराई गई, तस्दीक उपरांत पाया गया कि ग्राम आमला कातर फलिया मे गांजे की खेती अन्य फसलों के साथ मिश्रित कर खेत में लगाया जाना पाया गया।

