Ad 1

प्रीमियर लीग का शुभारम्भ आज से, जिलेभर की क्रिकेट प्रतिभाओ का मंच APL -मुकामसिंह जी डावर

प्रीमियर लीग का शुभारम्भ आज से, जिलेभर की क्रिकेट प्रतिभाओ का मंच APL -मुकामसिंह जी डावर

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर प्रीमियर लीग APL का 2025 का आज 3 जनवरी से स्थानीय फ़तेह क्लब मे शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुकामसिंह जी डावर, क्लब के सचिव गोविन्द जोशी और APL के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा किया गया।

ज्ञात रहें की APL जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट है जो प्रतिवर्ष होता आया है जिसमे जिले के मूलनिवासी और अधिकारी कर्मचारियों की टीमों को ही पात्रता रहती है जिसका प्रथम पुरुस्कार 51000/-स्वo महाराजा कमलेन्द्र सिंह ऑफ़ अलीराजपुर की स्मृति मे महाराजा तुषार सिंह बाबासाहेब देवगड़ बारिआ एवं पूर्व विधायक, द्वितीय पुरुस्कार 25000/- मुकामसिंह डावर,तृतीय पुरुस्कार 11000/- स्वo राजेंद्र सिंह अलावा की स्मृति मे सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा प्रदान किया जायेगा।

साथ ही बेस्ट बल्लेबाज भूपेंद्र चोगड़ सरपंच इंदरसिंह चौकी,मेन ऑफ़ द सीरीज बबलू पटेल सरपंच कोटबू, बेस्ट बॉलर बंटी सोलंकी, मेन ऑफ़ द मैच फाइनल भेटु पवार अम्बिका स्पोर्ट्स द्वारा प्रदान किया जाना है वही प्रत्येक मैच मे मेन ऑफ़ द मैच देकर युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

शुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि मुकामसिंह जी डावर द्वारा टूर्नामेंट की सराहना करते हुए APL को जिलास्तरीय प्रतिभाओ का शानदार मंच बताया आज के अंतिम मुकाबले मे झंकार बोरखड़ अलीराजपुर को हराकर आम्बुआ ने क़्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |