Ad 1

पटवारी द्वारा जमीन की गलत रजिस्ट्री को लेकर लगाऐ गंभीर आरोप

पटवारी द्वारा जमीन की गलत रजिस्ट्री को लेकर लगाऐ गंभीर आरोप
जिस सर्वे नम्बर पर शासन ने कृषक को पेट्रोल पम्प की अनुमति दी उसी सर्वे नम्बर पर पटवारी ने किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री करवा कर दी।
मामला कलेक्टर तक पहुचाॅ जिस पर कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल हटाकर उदयगढ पदस्थ कर दिया।
✍️खलील मंसूरी की रिपोर्ट 
अलिराजपुर :– अलिराजपुर आदिवासी बाहुल्य जिले मे अक्सर जमीन के वाद विवाद के मामले सुर्खिया मे बने रहते है जिसमे राजस्व विभाग की भुमिका अहम रहती है। इसी संदर्भ मे एक मामला पटवारी द्वारा गलत सर्वे नम्बर पर रजिस्ट्रेशन करवा कर एक गरिब कृषक को मुश्किल मे डाल दिया । जो अपनी कृषि जमीन पर किसी अन्य के कब्जे को हटाने राजस्व विभाग से लगाकर कलेक्टर कार्यालय तक भटक रहा है?
बताया गया कि अलिराजपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दुरी पर स्थित नगर छकतला मे पटवारी हल्का नम्बर 54 राजस्व निरीक्षक मण्डल 3 सोण्डवा विकास खण्ड सोण्डवा मे बच्चुसिह पिता शिकरिया जाति भीलाला के नाम कृषि जमीन राजस्व रेकॉर्ड मे दर्ज होकर जिसका खसरा नम्बर (1)453,रकबा 1,08 लगान3,32 (2)487/3 रकबा 0,37,
(3)245/2 रकबा 0,02,
योग 3 कुल रकबा 1,47 लगान 3,32 है।
     उक्त कृषक बच्चुसिह ने अपनी स्वामित्व की जमीन पर पिछले वर्ष शासन की समस्त औपचाकिताए पुर्ण कर
इन्डियन  ऑयल पेट्रोल पम्प की स्वीकृति प्राप्ति के लिए समस्त सभी विभागो की विधिवत (एनओसी) भी कृषक प्राप्त कर चुका है?
   जिस पर कृषक परिवार अपने नये व्यवसाय को लेकर काफी खुश था। और जब वह पेट्रोल पम्प का कार्य प्रारंभ करने के लिए जब अपनी जमीन पर पहुचाॅ तो देखा कि स्वंय की कब्जे की सर्वे नम्बर की भूमि पर 25×100 स्केअर फीट जमीन पर रात म रात लोहे के चद्दरो का टीन शेट बनाकर अम्बी बाई पति जुवानसिह लौहारिया ने कब्जा कर लिया है।
   मैने एवं मेरे परिवार ने इसका विरोध किया तो बोला कि यह कब्जा क्यु किया तो बोला इस जमीन को मैने खरीदा है । जिसकी मेरे पास बकायदा रजिस्ट्री है। मै एवं मेरा परिवार शिक्षित है। इसलिए सबंधित से कोई गलत वाद विवाद नही करते हुए। हमने हमारे स्वामित्व की भूमि के दस्तावेज के आधार पर राजस्व निरीक्षक, कार्यालय सोडण्वा ,तहसीलदार, एस डी एम महोदय सहित मामला कलेक्टर अलिराजपुर तक पहुॅचा कर शिकायत कर जाच की माग की गई।    

  जिस पर जाच मे यह प्रमाणित भी हो गया कि पटवारी हल्का नम्बर 54 मे पदस्थ पटवारी राजु डावर जिसने समीप के कृषक जदु तोमर की जमीन की बिक्री रजिस्ट्री मे उसने समीप के बच्चुसिह कृषक की जमीन के सर्वे नम्बर दस्तावेज मे दर्ज करवा अम्बी बाई पति जुवानसिह लौहारिया के नाम गलत रजिस्ट्री करवा दी ।जबकि पटवारी को जदु तोमर की जमीन के सर्वे नम्बर पर रजिस्ट्री करवाना थी। ऐसा नही करते हुए पटवारी श्री डावर ने बच्चुसिह कृषक के सर्वे नम्बर पर रजिस्ट्रेशन करवा दिया । जबकि बच्चुसिह कृषक को इस सर्वे नम्बर पर शासन ने एनओसी प्रदान कर पेट्रोल पम्प की अनुशंसा की है?
यह बताया जा रहा है कि पटवारी राजु डावर इस पटवारी हल्का क्षैत्र मे करीब 20 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ है ? जो शासकीय नियम के विरुद्ध है।  

   कलेक्टर के संज्ञान मे मामला आ जाने के बाद पटवारी को तत्काल हटाकर उदयगढ टप्पा तहसील पर अटैच किया गया ?

 

  किन्तु अभी तक राजस्व विभाग ने सम्बन्धित कृषक से कब्जा हटाकर बच्चुसिह कृषक को कब्जा सौपा नही है?
  जिससे उक्त परिवार अपनी स्वामित्व की भूमि पर किसी अन्य के कब्जे को लेकर काफी परेशान है? तथा पटवारी व राजस्व विभाग की इस प्रकार की लाल फिताशाही व मनमानी को लेकर काफी चिंतित है?
  क्युकि इस प्रकार के जमीन के मामलो मे आपस मे बडे गंभीर विवाद उत्पन्न होकर बडी घटनाओ को अंजाम करार देते है। क्या जिला प्रशासन ने मात्र पटवारी का स्थान बदल कर अपने अधिकार की इतिश्री कर ली है?
 जबकि सम्बंधित कृषक परिवार अपनी जमीन के कब्जे के लिए राजस्व विभाग सहित कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहा है? पर अभी तक कृषक बच्चुसिह को न्याय नही मील पा रहा है?

खरीदार का  क्या कहना सुने।

अंबीबाई का कहना है कि उन्होंने ज़मीन नियमपूर्वक खरीदी है और उनके पास रजिस्ट्री है। उनका दावा है कि उन्होंने किसी भी तरह का जबरन कब्जा नहीं किया।

किसान का आरोप

बच्चूसिंह ने आरोप लगाया कि यह गलती पटवारी की वजह से हुई, जिसने रजिस्ट्री के समय गलत खसरा नंबर दर्ज किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक शिकायत की, जिसके बाद पटवारी राजू डावर को हटाकर उदयगढ़ अटैच किया गया। लेकिन किसान का कहना है कि केवल ट्रांसफर करना पर्याप्त नहीं है, जमीन पर कब्जा आज भी बना हुआ है।

पटवारी का बचाव

पटवारी राजू डावर ने कहा कि उन्होंने सभी दस्तावेज कलेक्टर को सौंप दिए हैं, लेकिन ट्रांसफर का कारण उन्हें नहीं बताया गया।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |