Ad2
Banner1

छात्रों को दो साल से नही मिला आवास भत्ता, एक साल से नही मिली छात्रवृत्ति व स्टेनरी

आदिवासी छात्र संगठन कर रहा आंदोलन की तैयारी

अलीराजपुर जिले में कॉलेज में पढ़ रहे एक भी छात्र को पिछले दो साल से आवास भत्ता नही मिला है। सरकार द्वारा पिछले एक साल से न तो छात्रवृत्ति दी गई है औऱ न किसी प्रकार की स्टेशनरी का वितरण किया गया है।

लॉकडॉउन और कोरोना काल का फायदा उठते हुए सरकार ने गरीब छात्रों को मिलने वाला आवास भत्ता, छात्रवृत्ति और स्टेशनरी भी छीन ली है।

ज्ञात हो कि कोरोना और लॉकडाउन के चलते जिले के गरीब आदिवासी परिवारों की हालत बद से बदतर हो गई है, ऐसा में जिले के आदिवासी छात्रों का आवास भत्ता, छात्रवृत्ति व स्टेशनरी को सरकार द्वारा न दिया जाना उनकी शिक्षा में गंभीर बाधा बन रहा रहे। बहुत से छात्र के माता पिता कर्जा लेकर अथवा अपने गहने गिरवी रखकर शहर में पढ़ रहे अपने बच्चो को रूम किराया चुका रहे है जबकि सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरन भी किसी भी तरह की कोई राहत नही दी गई है। लॉकडाउन की वजह से ज्यादार छात्र रूम पर ताला लगाकर अपने अपने घर चले गए किंतु मकान मालिकों द्वारा इन महीनों का भी पूरा किराया वसूला गया, जिससे छात्रों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही व आदिवासी छात्रों पर शिक्षा के बढ़ते खर्च व , आवास भत्ता,छात्रवृत्ति व स्टेशनरी न मिलने के खिलाफ आदिवासी छात्र संगठन ने मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। आदिवासी छात्र संगठन , जिला अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष सालम सोलंकी ने बताया कि जिले के आदिवासी छात्रों पर आए संकट,छात्रवृत्ति , आवास भत्ता, स्टेशनरी का वितरण न होने के कारण जिले के समस्त छात्र आदिवासी छात्र संगठन के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे और सरकार से मांग करेंगे ।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |         |