Ad2

जमीन विवाद में भाई की हत्या करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास

अलीराजपुर:- अपर सत्र न्यायाधीश जोबट द्वारा जमीन विवाद में भाई की हत्या करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना दिनांक 08.12.2019 शाम 4ः00 बजे ग्राम बड़ी हिरापुर की हैं। फरियादी महिला के पति जुवानसिंह के भाई मेहताब व मगन दोनों ने जमीन देने की बात पर जुवानसिंह पर हथियार से वार किये जिससे जुवानसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना जोबट में की।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपीगण के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302, 34 में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण के विरूद्ध संपूर्ण विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र जोबट न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में अभियोजन साक्षियों के समर्थन के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश जोबट द्वारा आरोपीगण मगन व मेहताब को आजीवन कारावास एवं 2-2 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

अर्थदण्ड की राशि जमा नहीं करने पर छः-छः माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताये जाने का निर्णय दिया गया। अभियोजन की ओर प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र मण्डोड़ द्वारा किया गया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

खुसी में मौत को भूले चौर कहावत सच हो गयी ,चोर चोरी के बाद 2 किलोमीटर दूर नशे की हालत में धुत पड़े मिले     |     तेज़ आंधी एवं बवण्डार से हुआ लाखो का नुकसान     |     दो बाईक की जबरजस्त भिड़ंत 4 की मौत तो 3 गंभीर,मृतकों में 3 वर्षीय बालिका भी     |     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया     |     मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम लोहार समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ     |     आम्बूआ मे सर्व आदिवासी समाज की मोजूदगी मे 1 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति की होगी स्थापना     |     मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन     |     गायत्री शक्तिपीठ विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हर साल की तरह इस साल भी किया टॉप अपने विद्यालय व शहर का नाम किया गौरवान्वित     |     कांग्रेस की राजनीति में हलचल जिला कांग्रेस अध्यक्ष केशर सिंह डावर ने दिया इस्तीफा     |     विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा 14 परिवारों को स्वेच्छा अनुदान राशी के चेक किये वितरित     |    

error: Content is protected !!