Ad2

वेक्सिनेशन को लेकर जिला जयस टीम अलीराजपुर ने संम्भाला मोर्चा संघन ग्राम संपर्क जारी

अलीराजपुर:- कोरोना वैश्विक महामारी पर विजय पाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं,परन्तु इस आदिवासी बाहुल्य जिले में आम जनता को समझना सरकारी अमले की बस की बात नही है। कठिनतम वर्तमान समय मे सभी ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा निशुल्क कोविड-19 की रोकथाम हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का वेक्सिनेशन किया जा रहा है। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा आम जन तक वेक्सिनेशन की जानकारी देने के लिए एवं सभी लोग आगे आकर टीके लगवाने हेतु पूरा प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है,देश में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे निचले पायदान पर रहने वाले जिले में शत प्रतिशत टिके लगाने के लिए सभी कर्मचारियों को टारगेट भी दिए गये है। किंतु जिले के कुछ गाँव मे आज भी लोग टीके लगवाने से कतरा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता केरम जमरा द्वारा बताया गया कि ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं जयस के राज्य प्रभारी मुकेश रावत ,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने मोर्चा संभाल कर शत प्रतिशत वेक्सिनेशन कराने के लिए उनके द्वारा गांवों के प्रत्येक फलियो में जाकर लोगो को टीके लगवाने हेतु प्रेरित कर रहे है जिसके चलते जिले में बने टीकाकरण सेंटरो पर लोगो की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।

जिन गांवों में लोगो का रुझान नही है,उनकी लिस्ट प्रशासन द्वारा जयस पदाधिकारीओ को दी जा रही है।सभी को टीके लगे इस हेतु स्थानिय कार्यकर्ताओ से संपर्क कर उन्हें टिके हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिससे सभी गांवों में वेक्सिनेशन का प्रतिशत भी बढ़ा है। जिले के सभी क्षेत्र के युवा सक्रियता से अपना कर्त्तव्य निभा रहे हैं।जिसकी प्रशंसा जिला प्रशासन के अधिकारी भी कर रहे हैं।

टीकाकरण सेंटर पर पहुचे जयस प्रदेश प्रभारी

ग्राम बोकडिया में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के आम लोगों को प्रेरित करने टीकाकरण सेंटर ग्राम पंचायत बोकड़िया में जयस के प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत पहुचे जहां जयस के स्थानिय कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर टिके लगवाये ओर आम जन को टिके लगाने के लिए सभी से आह्वान किया गया है।जिससे सकारात्मक माहौल बना है। ओर आमजन भी टिके लगाने के लिए वेक्सिनेशन सेंटर पर पहुच रहे हैं।

टीकाकरण सेंटर पर स्थानीय जयस युवा विक्रम बामनिया के सभी का विशेष सहयोग रहा है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |