Ad2
Banner1

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने संकट प्रबंधन समूह सदस्यों को वीसी के माध्यम से संबोधित किया

अलीराजपुर:- मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेभर के क्राइसेंस मैनेजमेंट समूह के सदस्यों, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण को वीसी के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने प्रदेभर के जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय संकट प्रबंधन समूहों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी से आह्वान किया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर कोरोना से बचाव के अनुकूल व्यवहार, टीकाकरण को लेकर लगातार जागरूकता के प्रयास किये जाए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने के लिए लगातार विशेष प्रयास कर रही है। गरीब, मध्यम वर्ग के लिए आय के स्त्रोतों में वृद्धि और वे आगे बड़े इसके लिए भी विशेष प्रयास किये जा रहे है।

सरकार रोजगार के अवसर बढाने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि तीसरी लहर के संभावित खतरे से बचने के लिए मास्क लगाना सामाजिक दूरी का पालन, भीड वाले स्थानों पर जाने से बचना, भीड वाले आयोजन नही करना तथा टीकाकरण हेतु लगातार प्रयास किये जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना जांच नियमित रूप से हों। पॉजीटिव व्यक्तियों को तत्काल साइसोलेट किया जाए। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग तत्काल की जाए। कील कोरोना अभियान नियमित रूप से चलाया जाता रहें।

साथ ही कानून व्यवस्था का कडाई से पालन सुनिचित कराया जाए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टू सहगल, श्री किोर शाह, श्री दीपक दीक्षित सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |         |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |     कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस टी. आई.(FSW) आलीराजपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस 15 दिवसीय पखवाडे का कार्यक्रम किया जा रहा है।     |