Ad 1

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त से आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र की तिथि आगे बढ़ाने और इस दिन शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को विधायक पटेल ने भेजा पत्र

आलीराजपुर:- विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त से आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र की तिथि आगे बढ़ाने और इस दिन शासकीय अवकाश घोषित करने की महामहिम राज्यपाल से आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने मांग की है। इस संबंध में उन्होने एक पत्र भी राज्यपाल को भेजा है।महामहिम राज्यपाल को भेजे गए पत्र में विधायक पटेल ने बताया कि हमारा मध्यप्रदेश आदिवासी बहुलता वाला राज्य है। जहा आदिवासी समाज अनादिकाल से ही अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को सवंर्धित एवं संरक्षित करने के लिए जाना जाता है। विश्व पटल पर आदिवासी मूल निवासी को एक विषिष्ट स्थान संवैधानिक तौर पर भारत के संविधान में एक अलग पहचान मिली है।

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने हेतु संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा पूरे विश्व में आदिवासियों की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों को संरक्षित करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर आदिवासी दिवस मनाए जाने की घोषणा दिसंबर 1994 में की गई। गत दो वर्ष से प्रदेश में 9 अगस्त को शासकीय अवकाष भी घोषित नहीं किया गया है। जिसके कारण हमारा आदिवासी मूल निवासी समाज अत्यंत आक्रोशित है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र भी 9 अगस्त से आहूत किया गया है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश के आदिवासियों की मूल भावनाओं पर प्रत्यक्ष कुठाराघात किया जा रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेष विधानसभा में आदिवासी समाज से कुल 48 विधानसभा सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहें हैं।

विधायक पटेल ने राज्यपाल को लिखा कि मध्यप्रदेश राज्य के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते हम आपसे आग्रह करते है कि 9 अगस्त 2021 को शासकीय अवकाश घोषित करवाते हुए 9 अगस्त से आहूत विधानसभा सत्र की तिथि परिवर्तित करने के लिए मध्यप्रदेश शासन को निर्देशित करे।

संलग्न – फोटो एवं पत्र

रिंकेश तंवर एवं गोविंदा गुप्ता विधायक प्रतिनिधी नियुक्त     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |     कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     दो दिन मे लुट का खुलासा कर आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता।     |