Ad 1

अलीराजपुर जिले में कलेक्टर द्वारा राजनेतिक दबाव मे आदिवासी कर्मचारी-अधिकारियों को निलंबन किया जा रहा है, जयस संगठन हुआ उग्र

अलीराजपुर:- आदिवासी समाज एवं जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) जिला अलीराजपुर द्वारा जिले में आये दिन आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों के साथ जिला प्रशासन के द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाकर निलंबन की कार्यवाही की जा रही है,जिससे पूरे जिले आक्रोष व्याप्त है,जिसको लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के द्वारा भी अपने अपने लेटरपेड़ जारी कर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से महामहिम राज्यपाल,माननीय मुख्यमत्री एवं राज्य अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग को भेज कर अवगत करवाया गया है।इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर रोक नही लगती है तो जिले के समस्त एस टी एवं एस सी वर्ग के अधिकारी कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश लेकर उग्र आंदोलन करने की बात कही गई है।

जयस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि अलीराजपुर आदिवासी बाहुल्य जिले में आदिवासी कर्मचारी- अधिकारियों के साथ मानसिक रूप में प्रताड़ित किया जा रहा है और बिना कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये बिना एक तरफा कार्यवाही की जा रही है।जो की अनुचित है।इसी प्रकार नितेश अलावा पटवारी के द्वारा नेमावर में घटित जन्घय हत्याकांड में जिले की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।उससे बिना पक्ष जाने ही एक तरफ़ा कार्यवाही की गई है।जो कि उचित नहीं है।

जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण एवं अनैतिक कार्यवाही करते हुए एस टी एवं एस सी वर्ग के योग्य अधिकारी-कर्मचारियों को अनावश्यक मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए कार्यप्रभार से हटाकर अन्य वर्ग के अधिकारी कर्मचरियों को बिठाया जा रहा है, जबकि कलेक्टर एवं एसडीएम का पद संवैधानिक होता है,

इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा हरेसिंह मुवेल अनुविभागीय अधिकारी (आरईएस) भाबरा एवं मगन सिंह कटारा कार्यपालन यंत्री पीआईयू उपसंभाग अलीराजपुर को ऐसे कार्यो का लांछन लगाकर जो उनके द्वारा संपादित किये नही जाकर ऐसे कार्य जो कि ठेकेदारो द्वारा करवाये जाते हैं जिसकी निगरानी कनिष्ठ यंत्री द्वारा की जाती है, षड्यंत्रपूर्वक वर्ग विशेष के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए निलंबन किया जा रहा है।जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।

जयस राज्य प्रभारी मुकेश रावत ने कहा कि 24 घण्टे के अंदर कर्मचारियों को बहाल नही किया जाता है तो रविवार को जोबट में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाकर ज्ञापन सोपा जायेगा।जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |