Ad 1

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने हरी झड़ी दिखाकर बालश्रम और बाल विवाह रोकने संबंधित जागरूकता रथ को किया रवाना

Irshad mansuri new
इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर:- सेंव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा अलीराजपुर जिले मे ग्राम-ग्राम द्वार-द्वार तक बालश्रम और बाल विवाह रोकने और उसके प्रति जनजागरूकता के वातारण निर्माण हेतु कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता द्वारा जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही अपेक्षा की गई कि इस रथ के माध्यम से निश्चित तौर पर समुदाय मे बालश्रम और बाल विवाह के संबंध मे जागरूकता के वातावरण का निर्माण होगा। सेंव द चिल्ड्रन संस्था के परियोजना समन्वयक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी को इस रथ को संचालित करने के उददेश्य के बारे मे बताते हुये कहा कि इस रथ के माध्यम से अलीराजपुर जिले के शहरी व ग्रामीण समुदाय मे बच्चो को बालश्रम और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओ से बचाने के संबंध मे जागरूकता के वातावरण का निर्माण किया। साथ ही वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता और अभिभावको को खोया है वे किस प्रकार से मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना व अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ ले सकते है। इस बारे मे पेम्पलेट्स वितरण कर उन्हे जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस श्रीमती शिवकली वरवड़े, श्रम निरक्षक श्री रघुनाथ जमरा, यूनिसेफ ममता से सौरभ पोरवाल, सेव द चिल्ड्रन संस्था से परियोजना समन्वयक श्री मनीष गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता उमर फारूक शेख, जनसाहस संस्था से मोहम्मद तफज्जुल, अल्ताफ हुसैन, चाइल्ड लाइन से महेंद्र सस्तिया सहित अन्य उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |