Ad 1

“पहल_ For a CHANGE” संस्था के द्वारा 15 अगस्त को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने एवं कपड़े के झोले को अपनाने व पशु, पर्यावरण एवंं मानव जीवन को बचाने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया

प्रत्येक रविवार को #No.Plastic. Sunday अभियान चलाया जाएगा

अलीराजपुर :- सिंगल यूज प्लास्टिक थेली का उपयोग नहीं करने का संदेश देकर लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को ”पहल संस्था के सदस्यों द्वारा घर- घर जाकर कपड़े का झोला बांटते हुए, लोगों से अपील की कि वह जब भी घर से कहीं बाहर कुछ भी सामान खरीदने जाए तो कपड़े की थैली अवश्य साथ लेकर जाए, तत्पश्चात जब दुकानदार आपको प्लास्टिक की थैली मैं सामान देता है तो आप उसे प्लास्टिक की थैली नहीं ले। और कहे कि आप अपना झोला सथ लाए है। जिससे पर्यावरण को हमारे द्वारा नुकसान नहीं हो। रविवार सुबह “पहल_ For a CHANGE” संस्था के सदस्यों द्वारा टंकी ग्राउंड ( मैदान ) से सुबह 10:00 बजे वाहन रैली के द्वारा निकलते हुए संदेश दिया कि

प्लास्टिक को हटाना है झोले को अपनाना है,

हर जन का हो यही नारा प्लास्टिक फ्री बने आलीराजपुर हमारा।

पहले तो लोग “पहल_ For a CHANGE” संस्था के सदस्यों को देखकर चौक गए, बाद में जब पहल संस्था के सदस्यों ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताते हुए कपड़े का बैग यूज करने का आग्रह किया, तो फिर समस्त जनता ने भी पहल संस्था के सदस्यों का हौसला अफजाई कर संस्था का समर्थन किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि टीम के द्वारा अब प्रत्येक रविवार को शहर में नो प्लास्टिक संडे मिशन के तहत लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। हमारे इस आयोजन में नगर पालिका अलीराजपुर के कर्मचारीगणों का भी सहयोग रहा।

इसमें संस्था के

शिवानी थेपड़ीया, श्रेया कोठारी, अम्रितांश बेड़िया, अनिकेत थेपड़ीया, अनिरुद्ध कोठारी,सुमित कोठारी, दीपांशु थेपड़ीया, दीप सोमानी, गर्वित थेपड़ीया, नेहा सेन, नैना सोलंकी, रूचिता कोठारी, स्नेहा कोठारी, सलोनी कोठारी, केश्वि कोठारी, सलोनी कृष्णकांत कोठारी, हर्षित सोनी, श्रेष्ठ राठौर, उदित माहेश्वरी, प्रतिक कोठारी, सोनाली गुप्ता, गोविन्द कोठारी, यश परवाल, क्षितिज बेड़िया,रौशनी शारड़ा,वंशिका श्रीवास्तव,चिराग थेपड़ीया, शोमिल थेपड़ीया, मृदुल जैन।

अतः अलीराजपुर नगर की जनता से निवेदन है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |