Ad 1

बिजली ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग तार से करंट लगने के कारण दो बैल मृत कृषक बाल-बाल बचा

Sajid Shaikh new

साजिद शेख की रिपोर्ट ✍🏻

आम्बुआ ग्राम पंचायत क्षेत्र के गाता फलिया में सुबह खेत पर बेल लेकर जाते हुए बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजरते समय अर्थिंग तार से करंट लगने के कारण दो बैलों की घटनास्थल पर मृत्यु हो जाने के समाचार है थाना आम्बुआ में घटना की सूचना दी गई बिजली विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे विवेचना जारी है

प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र के गाता फलिया निवासी रणसिंह पिता दलसिंह भिलाला (35) ने पुलिस थाना आम्बुआ में सूचना देते हुए बताया कि आज 30/08/21 सुबह लगभग 7:30 बजे वह अपने दो बैलों को लेकर खेत पर जा रहा था गाता फलिया निवासी करण सिंह के घर के पीछे लगी डीपी (बिजली ट्रांसफार्मर) के पास से गुजरते हुए डीपी के अर्थिंग तार से बैलों को करंट लगा जिस कारण दोनों बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई करंट लगते ही रणसिंह बेलों से दूर हट गया वरना वह भी चपेट में आ जाता

घटना की सूचना आम्बुआ थाने के साथ-साथ बिजली विभाग को भी दी गई बिजली विभाग के कर्मचारी ने घटनास्थल पर जाकर बिजली बंद की थाना आम्बुआ पर प्रकरण कायम कर ए.एस.आई धर्मेंद्र सोमवंशी को जांच हेतु अधिकृत किया गया है विवेचना जारी है घटना में एक साथ दो बैलों की मौत से कृषक परिवार में मातम पसरा है आगे भविष्य में कृषि कार्य कैसे करेगा यह सवाल उसके सामने खड़ा है

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |