Ad 1

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ बैठक ली

Irshad mansuri new इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित उक्त बैठक में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे

अलीराजपुर,- नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने आज पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकारों के साथ चर्चा की। परिचय पचात चर्चा में उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा जिले में कानून व्यवस्था को कायम रखने के साथ-साथ समाज के अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक पुलिस की सहायता सहज और पारदर्शी तरीके से पहुंचे इसीउद्देश्य के साथ जिले में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया सोल पुलिसींग को विशेष महत्व देकर आम जनता के बीच पुलिस और कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा कायम रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया जिले में कानून व्यवस्था सुनिचित रहे यह उनकी प्रमुखता रहेगी। वाहन चोरी एवं चोरी के वाहनों के खरीदारों पर कडी कार्रवाई सुनिचित होगी। असामाजिक तत्वों, बाजार में तेज गति से वाहनों को दौडाने वालों पर सख्ती की जाएगी। महिला, एसटीएसी अपराधों में प्राथमिकता से जांच एवं उक्त प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता हेतु विशेष प्रयास किये जाएंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित हो इसके लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे।

उन्होंने कहा लोकतंत्र में मीडिया का विशेष महत्व है। संवाद के माध्यम से जिले में बेहतर सोल पुलिसींग और कानून व्यवस्था के विषयों पर मीडिया से संवाद बगैर किसी अवरोध के निरंतर जारी रहेगा। जिले में महिला अपराधों पर अंकुश रहे इसके लिए पुलिस सख्ती से कार्य करेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टू सहगल एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |