Ad 1

महंत श्री 1008 सेवादास जी महाराज का जोबट नगर में प्रथम आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

Shahrukh khatri

 गुरुदेव के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं का तांता कृष्ण मंदिर में टूट पड़ा

जोबटभारतीय संत समाज व देश-विदेश के 178 आश्रम के प्रमुख महंत 1008 श्री सेवादास जी महाराज( हिमाचल प्रदेश वाले) व आयुर्वेद के विद्वान संत श्री 1008 मोनी बाबा का देर रात जोबट नगर में प्रथम आगमन हुआ। नगर के श्रीकृष्ण चौपाटी पर भव्य स्वागत किया गया। महंत श्री नगर आगमन पर महाराज जी की झलक देखने को लेकर नगर के श्रद्धालूओ का हुजूम टूट पड़ा। हर कोई गुरुदेव से आशीर्वाद लेने के लिए लाइन में लगा रहा।

महंत श्री का काफिला गुजरात से होते हुए राणापुर, जोबट, खलघाट, ओंकारेश्वर, पन्ना होते हुए अयोध्या वाराणसी के लिए निकला हैं। जहां से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पहुंचेंगे। भक्तों के निवेदन पर कुछ देर गुरूदेव जोबट भी रुकें। इस दौरान श्री कृष्ण चौपाटी पर मंहत श्री के आगमन पर शानदार आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर अनेक सामाजिक संगठनों ने गुरुदेव का शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता कलम सिंह कलेश, रघुनंदन शर्मा, राजेंद्र टवली, रजनीश शर्मा, रमाशंकर पारीक, योगेंद्र श्रीवास्तव, भरत ठाकुर, सुनील खेड़े, राजेश डुडवे, हर्षित शर्मा, दीपक भुरिया समेत कई लोग उपस्थित थे।

1. भक्तगण 1008 महंत श्री सेवादास जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए

2. आयुर्वेद के विद्वान महंत 1008 मोनी बाबा

3. महंत 1008 श्री सेवादास जी महाराज चिलम पीते हुए

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |