Ad2

ई श्रम योजना के प्रचार हेतु जन जागरुकता बाइक रैली निकाली गयी

आज दिनांक 23/09/2021 सीएससी टीम जिला अलीराजपुर के द्वारा ई श्रम योजना के प्रचार हेतु एक जन जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसे श्रम कार्यालय अलीराजपुर से *माननिय रघुनाथ जी* द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस रैली में जिला प्रबंधक श्री वीरेंद्र लौवंशी और अंतर भिंडे के साथ नगर के 40 से अधिक सीएससी वीएलई शामिल हुये, और शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए योजना का प्रचार किया गया । 

श्री शार्थी ने बताया कि भारत सरकार की इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, इससे श्रमिकों को बीमा सुरक्षा के साथ ही अन्य विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे । और निकट भविष्य में श्रम कल्याण से संबंधित अन्य योजनाओं में प्राथमिकता मिलेगी ।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     गुलशने मदीना कमेटी बैठक सम्पन्न ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर लिये कई निर्णय     |         |