Ad 1

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाई सदस्यता

Shahrukh khatri

जोबट चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोबट से कांग्रेस की पूर्व विधायक मंत्री सुलोचना रावत ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वे कांग्रेस से अपने पुत्र के लिये टिकिट मांग रही थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुईं।  उनके साथ उनके बेटे विशाल रावत भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी की देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर चली बैठक के बाद इस बात का ऐलान हुआ कि अलीराजपुर से कांग्रेस की बड़ी नेता सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं जिसका भारी नुकसान कांग्रेस को उठाना पड सकता है।

आपको बता दें कि कोरोना से कांग्रेस की विधायक बहन कलावती भूरिया के निधन के कारण जोबट उपचुनाव होना है। कांग्रेस इस सीट को अपने खाते में मान कर चल रही थी लेकिन सुलोचना रावत के बीजेपी में जाने से अब समीकरण बदल सकते हैं, इस बात की पूरी संभावना है। बीजेपी की कूटनीति एक बार फिर काम आई है और उसने कांग्रेस के खेमे में सेध लगा कर यह साबित कर दिया है कि संगठनात्मक कुशलता में उसका कोई जवाब नहीं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |