Ad 1

नवरात्री के छठे दिन मातारानी चोक में छाया बारिश के बाद भी गरबों का रंग

Irshad mansuri new
गुलाबी परिधान में महिलाओं ने किया गरबारास

आलीराजपुर नवरात्री उत्सव के दौरान आलीराजपुर में हर मोहल्ले में गरबों की धुम मची है। हर जगह महिला व पुरूष एवं युवक-युवतियां व बच्चें गरबे के रंग में रंगे हुए है। महिला-पुरूष गुजराती स्टाईल में गरबारास व पेरोडी खेलते दिखाई दे रहे है। राठौड़ समाज के द्वारा नवरात्री के छठेे दिन शानदार गरबे का आयोजन किया गया है। जहा राठौड़ समाज के युवक-युवतियां एक जैसी गुलाबी रंग की ड्रेस व महिलाए गुलाबी रंग की साडि़यों में गरबे खेलने के लिये पाण्डाल में पहुंचे। भारी बारिश होने के बाद भी गरबा प्रेमियों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। बारि थमने के बाद गरबे अपने रंग में जमे। मातारानी चौक पर पाण्डल की जगमग रोनी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

प्रतिदिन रात्री 8 बजे महाआरती के बाद गरबारास प्रारम्भ हो जाता है। पाण्डाल में बनाई गई रांगोली आकर्षण का केन्द्र रही। पंचेश्वर रामायण मण्डल द्वारा प्रतिदिन एक से बढ़कर एक सुन्दर गरबे व भजनों की प्रस्तुती हो रही है। प्रतिदिन पाण्डाल में पाईप द्वारा इत्र की व फव्वारो की बरसात हो रही है। राठौड़ समाज अध्यक्ष किनलाल राठौड व राठौड़ युवामंच अध्यक्ष कमल राठौड़, मातारानी महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अयोध्या कैला राठौड़, नवदुर्गा उत्सव समिति मातारानी चोक के अध्यक्ष कान्तिलाल राठौड़ (दर्शन वाले) ने बताया की प्रतिदिन अलग-अलग ड्रेस कोड एवं अलग थिम में गरबारास का आयोजन होगा। प्रतिदिन महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण होगा। मिडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेड़िया ने बताया की गरबारास में कोरोना की गाईड लाईन का पालन किया जा रहा है एवं र्दाकों के बैठने के लिये समुचित व्यवस्था की गई है।

वाणी सामाज

वाणी मोहल्ले में नवदुर्गा उत्सव समिति वाणी समाज के तत्वावधान में आयोजित गरबारास छठे दिन जमकर जमें युवक व युवतियां व महिलाओं ने जमकर गरबारास किया। यहां पाण्डाल को भव्य लाईटींग से सजाया गया। मिडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेडिया ने बताया की यहां प्रतिदिन महाआरती 8ः30 बजे के बाद प्रसादी का वितरण होता है तत्पष्चात गरबारास प्रारम्भ होता है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |