Ad 1

चारों उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर जनता देगी अहंकारी केंद्र और राज्य सरकार को करारा जवाब: मुकुल वासनिक

केंद्र की मोदी सरकार ने यदि सही समय पर आवश्यक कदम उठाए होते तो आज बहन कलावती भूरिया हमारे बीच होती

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री मुकुल वासनिक जी ने जोबट विधानसभा उपचुनाव में एक विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की सरकार यदि सही समय पर कोरोना से लड़ने के लिये आवश्यक कदम उठा लेती तो बहन कलावती भूरिया आज हमारे बीच में होती श्री वासनिक ने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया, हमने सोचा था कि संपूर्ण देश में व्याप्त भीषण महंगाई को लेकर वह कुछ बात कहेंगे, आम लोगों की जिंदगी कैसे बेहतर हो इस पर वह कुछ प्रकाश डालेंगे, हमने तो यह सोचा था कि दिल्ली की सीमाओं पर बैठा हुआ वह पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश का भोला-भाला किसान 15 महीने से जो आंदोलन कर रहा है उनके विषय में नरेंद्र मोदी कुछ बातें कहेंगे। परंतु मोदी जी ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर, किसानों के सामने जो मुसीबत है उसको लेकर, नौजवानों को रोजगार को लेकर, चरमराती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर, हर रोज हमारी माता बहनों की जो अस्मत लूटी जा रही है, दलितों के आदिवासियों के पिछड़ों के गरीबों के संदर्भ में मोदी जी ने कोई बात नहीं कही यदि देश का प्रधानमंत्री अपने अहंकार में इस प्रकार डूबा होगा और धनबल से सरकार बनाने वाले मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अहंकार में इस प्रकार डूबे होंगे तो देश और राज्य का विकास कैसे होगा।


श्री वासनिक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से लोकतंत्र बनता है, नरेंद्र मोदी जी लोकतांत्रिक व्यवस्था से प्रधानमंत्री अवश्य बने परंतु उसी लोकतंत्र को आज देश एवं मध्य प्रदेश में कुचलने का कार्य हो रहा है। श्री वासनिक ने कहा कि पेट्रोल की कीमत अब 120 रू. लीटर करीब हो गई, 110 रू. डीजल और हजार रुपए रसोई गैस और आम लोगों की जरूरत की चीजें महंगी होती जा रही हैं। उसका हिसाब भी 30 तारीख को इनसे लेना होगा और इनका अहंकार चूर-चूर करना होगा।

श्री वासनिक ने कहा की जोबट से एक नई शुरुआत मध्य प्रदेश की राजनीति में करनी होगी, मैं यहां उम्मीद करता हूं कि 30 तारीख को होने वाले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी महेश पटेल के हाथ के पंजे के निशान के सामने का बटन दबाकर आप उन्हें विधानसभा भेजेंगे और यहीं से हम 2023 की सफल शुरुआत करेंगे। श्री वासनिक ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं तीनों विधानसभाओं और खंडवा लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो, पूर्व मंत्री हनी बघेल, जोबट विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी विधायक रवि जोशी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना जायसवाल, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरवंश सिंह, विधायक मुकेश पटेल, प्राचीलाल मेढ़ा, चंद्रभागा किराड़े, कांग्रेस प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा वरिष्ठ नेता मम्मा (दादा) Dr आराम पटेल मोनू बाबा सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |