Ad 1

धरती आबा महानायक क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन

सोण्डवा तहसील का मुख्य कार्यक्रम ग्राम अट्ठा में होगा आयोजित

सोण्डवा/उमराली:- आदिवासियों का मसीहा धरती आबा महानायक क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह जिले में बड़े धूमधाम से मनाई जायेगी।जिसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही है।ग्राम,कस्बों के साथ ही तहसील एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाना प्रस्तावित है। इस वर्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम सोण्डवा तहसील के ग्राम अट्ठा में आयोजित किया जाना है।जिसके सफल आयोजन के लिए एक स्थानीय आयोजन समिति का गठन किया गया है।

आयोजन समिति इस प्रकार है

अध्यक्ष- अतुल तोमर

कार्यवाहक अध्यक्ष -नानजी पराड

उपाध्यक्ष-रतनसिंह पराड,किशोर सोलिया

सचिव-महेश कनेश

कोषाध्यक्ष- गोविंद डावर,

सहकोषाध्यक्ष- महेश कनेश, मनोज चौहान,बबलू जमरा, मालसिंह तोमर

मीडिया प्रभारी- विजय कनेश, राहुल अवास्या, राहुल मोरी, रवि लोहारिया

कार्यकारी सदस्य-पप्पू परमार, संतोष पराड,मनोज चौहान,वीरेंद्र पराड,लालसिंह पराड,राहुल मोरी, जितेंद्र मोरी, दिनेश पराड,सुनील ठकराव,अश्विन पराड,सुरेश वास्केल, नितेश पराड,विष्णु अवास्या, चमायडा रावत, दीपक वास्केल, विनेश, सकाराम सहित तहसील के सक्रिय कार्यक्रताओं के समितियों में जिम्मेदारी दी गई है।

आयोजन समिति के साथ ही विभिन्न समितियों का भी हुआ गठन

आयोजन के सफल एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था समिति का भी गठन किया गया है, आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि कार्यक्रम के लिए 500 वालिंटियर व्यवास्था को संभालेंगे,जगह-जगह वीडियों ग्राफी के साथ ही ड्रोन कैमरे से कार्यक्रम की निगरानी रखी जायेगी।

कार्यवाहक अध्यक्ष नानजी भाई पराड ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष शासकीय अवकाश घोषित किया है,जिससे 30 हजार के लगभग आदिवासी समाज जन एकत्रित होंगे,कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए व्यवास्था संचालन समिति, पेयजल व्यवास्था समिति,पार्किंग समिति,आय-व्याय समिति,मंच संचालन समिति,सांस्कृतिक समिति,अथिति सत्कार समिति, बैठक व्यवास्था समिति एवं प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है।सोण्डवा तहसील को 10 सेक्टर में विभाजित कर रूट अनुसार सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।जो अपने अपने सेक्टर से आदिवासी परंपरागत वाद्य यंत्रों एवं क्षेत्रवार सांस्कृतिक नृत्य टीम के साथ रैली को लेकर सभा स्थल ग्राम अट्ठा पहुचेंगे।कार्यक्रम में तहसील से लगे राज्य महाराष्ट्र एवं गुजरात से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज जन सम्मिलित होने की संभावना बताई जा रही है।गठित की गई विभिन्न समिति आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के मार्गदर्शन में काम करेंगी।

इस अवसर पर जिला कोर कमेटी के सदस्य अरविंद कनेश, मालसिंह तोमर,आशु भयडिया,भुरू मण्डलोई आदि उपस्थित थे।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |