Ad 1

सैयदना साहैब की वर्षगाँठ पर निकला जुलुस

गुजरात के सुरत शहर मे सालगिरह पर तशरीफ़ रखै है मौला
ग्रामवासीयो ने किया स्वागत

नानपुर- दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु आलीकदर डाॅ•सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहैब(त•उ•श•) की 78 वी मिलाद एवं पूर्व सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहैब(री•अ•) की 111 सालगिरह के मुबारक मौके पर बोहरा समाजजनो मे हर्ष का माहौल है ।

आलीराजपुर आमिल साहैब शैख नज़मुद्दीनभाई बुरहानी के निर्देशन पर ग्राम के वालीमुल्ला शैख अकबरभाई मर्चेंट की सदारत मे एक भव्य जुलुस दाऊदी बोहरा मरक़ज से निकलकर ग्राम के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुन: मस्जिद परिसर पर सम्पन्न हुआ।

जुलुस का मुख्य आकर्षण केन्द्र फखरी-स्काउट रहा, मैज़र हुजैफा जाना के नेतृत्व मे स्काउट बेण्ड के द्वारा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत धुन के साथ सैयदना साहैब की शान मे मदैह पढी गई।

जगह-जगह जुलुस का स्वागत अन्य धर्मावलम्बियों के द्वारा कर सामाजिक एकता का परिचय दिया।

जुलुस मे अंजुमन-ए-इज्जी जमात के सेक्रेटरी मुल्ला खुजैमा राज, मुल्ला कैज़ार दाऊदी, इकबाल राज,हुजैफा मर्चेंट, यूसुफ लाला सहित समाजजन कतारबद्ध सफेद वेशभूषा मे चल रहे थे,आगे-आगे नन्हे-मुन्हे बच्चे रंग-बिरंगी ड्रेस मे मिलाद की मसर्रत मे हर्ष के साथ चल रहै थे।

जुलुस मे सर्वत्र नाराए-तदबिर-अल्लाह हो अकबर, वन्दे-मातरम, आका-मौला जिन्दाबाद के नारो से आकाश गुंजायमान था।

मिलादून्नबी से बोहरा समाज के द्वारा अपने मरकज़ मे विभिन्न धार्मिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खैलकुद के आयोजन कियै जा रहै है।

सैयदना साहैब इन दिनों गुजरात के शहर सुरत मे तशरीफ़ रखै हुए है। आपके दिदार एवं नुरानी बयान की तलक्की हेतु हजारों की तादाद में बोहरा नर-नारी सुरत पहुंच रहे है।

उक्त जानकारी देते हुए बुरहानी गार्डस् के ताहा दाऊदी ने बताया की नानपुर से भी बुरहानी गार्डस् के मेम्बर्स ओर समाजजन मौला के दिदार के लिये सूरत पहुंच रहै हे।

आयोजन की सफलता पर आभार ज्ञापित करते हुए मुल्ला हुजैफा राज ने बताया की मौला के आलीराजपुर-कुक्षी का सफर प्रस्तावित है नानपुर के मुमैनीन मौला के नानपुर तशरीफ़ लाने की अर्ज भी करेंगे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |