Ad2
Banner1

आदिवासी समाज विशाल वाहन रैली निकाल कर महानायक टंट्या मामा भील को देवेंगे अर्धांजली

गायणा के साथ बडवा खेल एवं सभा को किया जावेगा संबोधित

अलीराजपुर:-आदिवासी समाज क्रांतिकारी शिरोमणि क्रांतिसूर्य महानायक इंडियन रॉबिनहुड टंट्या मामा भील की शहादत दिवस 4 दिसम्बर 2021को नगर में विशाल वाहन रैली के साथ ही स्थानीय टंट्या मामा चौराहे पर गाते पर उपस्थित होकर विनम्र अर्धांजली दी अर्पित की जायेगी एवं आदिवासी समाज की परंपरागत अनुसार भोग एवं धार डालकर पूजा अर्चना के बाद प्रतिवर्ष अनुसार पूजरा, बडवे के द्वारा डाक बजाकर गायणा के माध्यम से टंट्या मामा भील की स्तूति दी जाकर बडवे को घुमाया जायेगा।

आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य शंकर भाई तड़वाल ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह ही इस साल भी महानायक टंट्या मामा भील के शहादत दिवस पर प्रत्येक गांव, कस्बों एवं विकसखण्ड स्तर सहित जिला स्तर पर स्थानीय टंकी ग्राउंड से विशाल वाहन रैली निकाल कर टंट्या मामा भील चौराहे पर गाते पर अर्धांजली अर्पित कर शहादत सभा को वक्ताओं द्वारा संबोधित किया जावेगा।

समाज के युवा मुकेश रावत,विक्रम सिंह चौहान, अरविंद कनेश ने कहा कि टंट्या मामा भील के शहादत दिवस पर 4 दिसम्बर की सुबह से ही जिले भर के लोगों के द्वारा दर्शन एवं अर्धांजली देने के लिए आना जाना रहेगा, ओर जिले भर के समाजजन रैली के रूप में विभिन्न क्षेत्रों से पहुचेंगे,कई समाज जन मन्नत उतारने के लिए भी लोग आयेंगे।जिसको देखते हुए आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य अपनी तैयारी में लगे हुये है। मालसिंह तोमर, नवलसिंह मण्डलोई, सलाम सोलंकी, शंकर बामनिया, राजेंद्र दिलीप बामनिया,साकेत भूरिया,रितु लोहार, भुरू मण्डलोई, महेश चौहान, विक्रम सिंह बामनिया, महेश चौहान , विजय कनेश अधिक से अधिक संख्या में 4 दिसम्बर 2021 को अपने वाहन के साथ शाम 4 बजे स्थानीय टंकी ग्रांउड अलीराजपुर पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |         |