Ad2

केशव राठी ने बनाया इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रेकार्ड 

आलीराजपुर के गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

आलीराजपुर:- चार वर्षीय केशव राठी ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया आलीराजपुर जिला किराना व्यापारी संघ उपाध्यक्ष श्री ब्रजमोहन बेड़िया के नाती इंदौर निवासी खुशबू रवि राठी के पुत्र केशव राठी ने मात्र 4 साल 7 माह की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है केशव ने 9 अंकों के 20 से अधिक नंबर 4 मिनट से भी कम समय में पढ़ कर और हजार की श्रृंखलाओं के अंक उनके स्थानीय मान से एक अधिक वाले अंक के 50 से भी अधिक नंबर 5 मिनट के समय में सबसे कम उम्र में बता कर वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कराया है इसके अलावा केशव को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा 100 से 0 तक की उल्टी गिनती 1 मिनट के समय में बोलने पर सराहना प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है केशव के नानाजी बृजमोहन बेड़िया और नानीजी कुसुम बेड़िया ने बताया कि वह बचपन से मेधावी छात्र रहा है पारिवारिक संस्कारों में पले बड़े केशव को कई मंत्र मुख जबानी याद है केशव राठी की उपलब्धि पर आलीराजपुर माहेश्वरी समाज एवं अन्य सभी समाजों ने हर्ष व्यक्त किया है और आलीराजपुर के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रदान की

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |