Ad 1

दिलावर खान आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

अलीराजपुर- आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा इंदौर में पत्रकार मिलन-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! जिसमें पत्रकारिता, साहित्य, समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया! इसी कार्यक्रम में बड़वानी जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिलावर खान को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया! साथ ही आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश श्रीवंश की अनुशंसा पर एवं संघ के पदाधिकारियों की सहमति से बड़वानी जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिलावर खान को पुनः आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया! दिलावर खान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बरिष्ठ समाजसेवी दिलीप राजपाल, सांध्य दैनिक 6 पी,एम के सम्पादक सतीश जोशी, नेशलन हेराल्ड मध्यप्रदेश सम्पादक दिलीप शर्मा, दैनिक अवन्तिका के योगेंद्र जोशी, पी.आर.के शुक्ला, गुलाब सिंह चौहान, कल्याणसिंह निराला, मध्य प्रदेश समाचार टाइम्स के संपादक नियामतुल्ला खान, रामचंद्र दुबे सहित मीडिया जगत के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है!

इसी के साथ राजपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह चौहान, अशोक बाथमा, चंद्रशेखर करील, नरेश नायक, जितेंद्र यादव, अजमत मंसूरी, अब्दुल सत्तार खत्री, प्रवीण सोनी, शकील मंसूरी, सहित बड़वानी जिले के पत्रकार साथियों ने भी दिलावर खान को आर्यवर्त श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है!

नोट :- फोटो क्रमांक 1 दिलावर खान

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |