Ad 1

96 निगरानी बदमाश एवं 142 गुण्‍डा तत्‍वों की फाईल तैयार कि गई है

एसपी के निर्देश पर जिले के थाना प्रभारियों ने फाइल की तैयार

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्‍वों पर नकेल कसने की लिये आवश्‍यक है, कि इन्‍हें सूचीबद्ध किया जाकर फाईल तैयार कि जावे। इसी उदेश्‍य पूर्ति हेतु जिले के समस्‍त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, कि उनके थाना क्षैत्र ऐसे असामाजिक तत्‍व जो अपराधों में लिप्‍त होकर संदिग्‍ध है, इन्‍हें चिन्हित किया जाकर उनकी फाईल तैयार की जावे।

जिलें के थानाक्षैत्रों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के ऐसे बदमाशों को चिन्हित करनें के लिये भौतिकरूप से इनका सत्‍यापन कर जिले में कुल-96 बदमाशों को निगरानी में लाया जाकर इनकी निगरानी फाईल खोली गई तथा 142 बदमाशों को गुण्‍डा सूची में लाया जाकर गुण्‍डा फाईल खोली गई है। 03 निगरानी बदमाशों का जिलाबदर एवं 06 निगरानी बदमाशों को जेल भेजा गया है, इसी प्रकार 05 गुण्‍डों का जिलाबदर एवं 07 गुण्‍डों को जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्‍यक है, कि इनपर पुलिस की लगातार निगाह बनी रहे तथा इनके विरूद्ध लगातार कठोर कार्यवाही जारी रखी जावे। पुलिस के द्वारा ऐसे तत्‍वों को चिन्हित किया गया है एवं इनके गुजर/बसर पर लगातार पुलिस की निगाह बनी हुई है। अलीराजपुर पुलिस का प्रयास है, कि जिलें में अमन शांति बनी रहे, जिस हेतु असामाजिक तत्‍वों पर सख्‍ती से कार्यवाही करना पुलिस की प्राथमिकता भी है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |