Ad 1

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गणतंत्र दिवस पर बस स्टैंड पर भारत का मानचित्र बनाकर भारत माता की आरती का आयोजन किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गणतंत्र दिवस पर बस स्टैंड पर भारत का मानचित्र बनाकर भारत माता की आरती का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य रुप से धर्म जागरण प्रमुख श्री रेमसिंह जी डोडवे व प्रांत सह मंत्री श्री विनय जी चौहान उपस्थित रहे l

अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

तत्पश्चात श्री विनय जी चौहान का उद्बोधन हुआ चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो की छात्र हितों के मुद्दों को उठाते हुए समाज और राष्ट्र के पुनर्निर्माण में भी सहभागिता दर्ज करवाता है साथ ही अभाविप विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को जोड़कर उनके कौशल को उभारने का प्रयास करता है

तथा यह गणतंत्र दिवस का महत्व हमारे लिए और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह आजादी के 75 वे वर्ष मैं प्रवेश कर रहा है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसे अमृत महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं वर्तमान में युवा देश की आजादी के लिए शहीद हुए उन क्रांतिकारियों और महापुरुषों के संघर्षों को याद कर आगे बढ़ रहा है l धर्म जागरण प्रमुख रेम सिंह जी डोडवे ने भारतवर्ष पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओ कोसंबोधितकिया l कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक निलेश सस्तियां ने किया एवं आभार जिला संयोजक ओंकार सिंह चौहान ने माना l सामूहिक आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावल सिंह पचाया, नगर मंत्री विश्वास अलावा, इकाई अध्यक्ष मदन डावर, इकाई मंत्री सारिका भिंडे, नेहा अलावा, नगर सहमंत्री गौतम चौहान, जेलसिंग मावी, रमेश बारिया, रीना सस्तिया, निर्मला डावर, प्यारी, गीता, अनिल मेड़ा, सकुंतला चोंगड़, प्रकाश सस्तिया, कैलाश वास्केला, सहित आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |