Ad 1

मध्यप्रदेश और गुजरात के एक मात्र साझा आदिवासी वीडियो प्रोडक्शन हाउस ” _Rathwa Production”_ जो की मध्यप्रदेश – और गुजरात के आदिवासी कलाकार को लिए एक साथ मंच उपलब्ध करवाता है

आदिवासी रिव्यु

राठवा प्रोडक्शन ट्रेंड से हटकर नया कंटेंट बाजार में उतारने में विश्वास रखता है। इसने *राती पागड़ी* जैसे हिट वीडियो दिए है व *”मारा मन तू”* आदि नए अंदाज के वीडियो पेश किया है।

इसी कड़ी में राठवा प्रोडक्शन का एक और बेहतरीन वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है जिसे क्षेत्रीय आदिवासी कलाकारों ने कड़ी मेहनत से तैयार किया है।

इस वीडियो में आदिवासी क्षेत्र व जीवनशैली का बड़ी खूबसूरती से इस्तेमाल हुआ है, मेहुल राठवा ने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को अपने कैमरे में बड़ी चतुराई से उतारा है। भरत सस्तिया व सूर्या किराडिया के निर्देश में पूरे वीडियो में कलाकारों का अभिनय व नृत्य जबरदस्त है। राठवा प्रोडक्शन अपने वीडियो आर्टिफिशियल सेट व कलर के इस्तेमाल करने की बजाय वास्तविक दृश्य व जीवनशैली का इस्तेमाल कर वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। जिसकी झलक इस वीडियो में स्पष्ट मिलती है।

अंजली व सूर्या की केमेस्ट्री जबरदस्त है। दीपक बघेल की आवाज व जोएल निनामा ( स्पंदन रिकॉर्डिंग स्टुडियो, झाबुआ ) का संगीत गाने में चार चांद लगा रहा है। ये गीत निश्चित ही आदिवासी संगीत इंडस्ट्री की नई संभावना को व्यक्त करता है।

इस वीडियो में सम्म्मलित सभी लोगो का प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन आजकल के आदिवासी वीडियो ट्रेंड को देखते हुए एक बात भी स्पष्ट कर देना होगा कि ज्यादार आदिवासी वीडियो में तीर धनुष, पाटी, हीर से गुथी चमव, लाठी से सजाकर आर्टिफिशियल सेट व भड़कीले रंगों में बन रहे, और लोगो की पसंद भी इस तरह के आदिवासी वीडियो में ज्यादा रही है।

जबकि राठवा प्रोडक्शन की वीडियो शैली प्रकृतिक रही जिसमे भड़कीले रंग व सेट की बजाय वास्तविक दृश्य नजर आते है। हमारी नजर में यह वीडियो मनोरंजन से भरपूर है, यदि जनता इस तरह के वीडियो को अपनाती है तो अदिवासी इंडस्ट्री को नई दिशा मिलेगी।

अंत मे यही कहना चाहूंगा कि अच्छा बुरा यूट्यूब की दुनिया मे जनता के व्यूज तय करते है, उम्मदी है कि दर्शक इस वीडियो पर ज्यादा दे ज्यादा व्यूज देकर आदिवासी कलाकरों की टीम को आशीर्वाद देगी।

सभी लोगो से आग्रह करूंगा कि इस वीडियो को देखे व शेयर करे, इसमें आपके कीमती समय के पांच मिनट लगेंगे।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |