Ad 1

बाइकर्स गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार ,दो असामाजिक तत्वों को भेजा जेल

अलीराजपुर:- पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में इस अभियान के तहत 9 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुछ दिन पूर्व बाइकर्स गैंग द्वारा नगर में बाईक को तेजगति से चला कर व साईलेंसर से तेज आवाज निकाल कर आम जनमानस में दहशत (भय) का माहोल उत्पन्न कियाइस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला कर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ कर रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संदेहियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

 

दिनांक- 08.03.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय् जिला अलीराजपुर के निर्देशन एंव श्री श्रध्दा सोनकर (एसडीओपी अलीराजपुर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली शिवराम तरोले द्वारा गठीत सहयोगी पुलिस टिम को कस्बे में दहशत फेलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए। एक बाइकर्स दो असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर विरूध्द कार्यवाही की गई। असामाजिक तत्वो को चिन्हीत कर धरपकड की कार्यवाही कर बदमाश जितेन्द्र पिता मोहनसिह जाति भीलाला उम्र 18 साल निवासी खरपई होली फलिया, जामसिह पिता पातलिया जाति भील उम्र 45 साल निवासी बिलवट व नानला पिता जुगडा वास्कला उम्र 50 साल निवासी बिलवट के विरूध्द कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय अलीराजपुर पेश किया गया न्यायालय द्वारा जेल वारण्ट जारी करने से उक्त बदमाशों को जिला जेल दाखिल किया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |