Ad 1

खनिज अधिकारी तथा तहसील अमला चंद्रशेखर आजाद नगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राम वासियों से चर्चा की

अलीराजपुर:- दिनांक 09/03/2022 को जोबट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेजावाड़ा में प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन के पत्र क्रमांक12809/2021 भोपाल तथा कार्यालय कलेक्टर महोदय के पत्र क्रमांक खनिज विभाग 179/खनिज 2022 तथा ग्राम सेजावाड़ा के ग्रामीणों की आपत्ति क्रमांक 7629 दिनांक 30/11/2021 के संदर्भ में खनिज अधिकारी तथा तहसील अमला चंद्रशेखर आजाद नगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राम वासियों से चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों की ओर से आवंटित मैगजीन खदान के लिए 2.52 हेक्टेयर शासकीय भूमि तथा 20 हेक्टेयर नीजि स्वामित्व की भुमि खदान के लिए देने से स्पष्ट मना कर दिया गया है। जिसका पंचनामा मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष लिखा गया। राजस्व अमले की रवानगी के बाद ग्राम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें पेसा एक्ट संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए मैगजीन खदान के लिए भुमि देने से मना कर दिया गया है, क्योंकि उक्त खदान के आवंटन होने से आदिवासी भील समाज जो अनादिकाल से सेजावाड़ा में निवास करते हुए कृषि कार्य करते हुए अपना जीवन यापन करते आ रहे के समक्ष विस्थापन की गंभीर समस्या उत्पन्न होने का खतरा पैदा होने की संभावना है।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के समता जजमेंट 2007 के आधार पर पांचवीं अनुसूची क्षैत्र में बिना मुलमालिक की सहमति बिना जमीन आवंटित नहीं की जा सकती है। पांचवीं अनुसूची क्षैत्र में जल, जमीन, जंगल और खनिज पर आदिवासी का स्वामित्व है। इस अवसर पर ग्राम सेजावाड़ा सरपंच निलेश गणावा ,मनराज गणावा, भील सेना संगठन प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल, भील सेना संगठन आलीराजपुर जिलाध्यक्ष चतरसिंह मंडलोई, दिलीप बामनिया, ब्लाक अध्यक्ष भाबरा ब्लाक पर्वत बामनिया, युवा ब्लाक अध्यक्ष करण गणावा, देवलसिंह गणावा,वीनु खराड़ी, शरद गणावा, विकेश सिंगाड़, शैतान सिंगाड़ , गांव तड़वी , पूजारा और अन्य सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जय भीलवंश जय भील प्रदेश।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |