Ad 1

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर कांग्रेसी विधायको ने विधानसभा सदन से किया वाक आऊट

अलीराजपुर:- कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने को लेकर विधानसभा मे कांग्रेसी विधायकों ने सदन से नारेबाजी कर वाक आऊट कर दिया | उल्लेखनीय है की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल द्वारा ध्यानाकर्षण सदन में प्रस्तुत किया गया है। विधायक पटेल ने बताया की प्रदेश के दो लाख 86 हजार शिक्षक, डेढ़ लाख संविदाकर्मी और 48 हजार स्थाईकर्मी अंशदाई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। अंशदाई पेंशन में 10% अंशदान कर्मचारी के मूल वेतन से कटता है तो 14% सरकार अपनी ओर से मिलाती है। कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर 50% का भुगतान एकमुश्त कर दिया जाता है और शेष राशि से पेंशन दी जाती है। यह राशि 3–4 हजार रुपए से अधिक नहीं होती है, इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने के लिए शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं | प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर पिछले 2 साल में 113 से ज्यादा छोटे बड़े आंदोलन हुए। विधायक पटेल ने बताया की राजस्थान सरकार ने कर्मचारी हित में निर्णय लिया है, वैसा ही मध्य प्रदेश सरकार को भी करना चाहिए। इससे महंगाई के इस दौर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |