Ad 1

वालपुर भगौरिया काण्‍ड के आरोपियों के विरूद्ध अलीराजपुर पुलिस की सख्‍त कार्यवाही

04 मुख्‍य आरोपियों को एनएसए/रासुका के तहत उज्‍जैन जेल भेजा गया

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि म0प्र0शासन की स्‍पष्‍ट मंशा है, कि महिला/बच्‍चीयों पर अपराध घटित करनें वाले असामाजिक तत्‍वों पर सख्‍त एवं कठौर कार्यवाही करना प्राथमिकता में है तथा ऐसे असामाजिक तत्‍वों को किसी भी स्‍तर पर बख्‍शा नहीं जावे। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा वालपुर भगौरिया की घटना के 04 मुख्‍य आरोपियों पर एनएसए/रासुका की सख्‍त कार्यवाही कर उज्‍जैन जेल भेजा गया है । महिलाओं/बच्‍चीयों के आत्‍मसम्‍मान एवं सुरक्षा के लिये अलीराजपुर पुलिस प्रतिबद्ध है तथा म0प्र0 शासन की प्राथमिकता एवं मंशानुरूप ऐसे असामाजिक तत्‍वों पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।

अलीराजपुर पुलिस के द्वारा जिले के शेष स्‍थानों पर होनें वाले भगौरिया स्‍थानों के पर्याप्‍त सुरक्षा व्‍यवस्‍था लगाई गई है, जिसमें डोन कैमरे, सीसीटीव्‍ही कैमरे की संख्‍या बढाई गई है, एचएचएमडी, हाईराईस बिल्डिंगों पर वायनाकुलर की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था कर लगाये गये हैं। अतिरिक्‍त बल भी तैनात किया गया है। भगौरिया में असामाजिक तत्‍वों पर निगरानी के लिये महिला/पुरूष कर्मीयों को सादी डैस में तैनात किया गया है।
अलीराजपुर पुलिस के द्वारा शेष भगौरिया वाले स्‍थानों के लिये चाकचौबंद व्‍यवस्‍था लगाई गई है तथा असामाजिक तत्‍वों पर बारीकी से नजर रहेगी भगौरिया में माहोल बिगाडनें वाले किसी भी असामाजिक तत्‍व को बख्‍शा नहीं जावेगा

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |