Ad 1

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कायर्क्रम के अंतगर्त विश्व क्षय दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जीवन ज्योति हैल्थ सर्विस टी.आई. परियोजना के स्टाफ द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण किया

स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल स्वास्थ्य संस्था द्वारा जागरूकता रैली आयोजित की गई

अलीराजपुर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कायर्क्रम के अंतगर्त विशव क्षय दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित की गई। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर अलीराजपुर से उक्त जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त जागरूकता रैली में स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल स्वास्थ्य के अधिकारी.कमर्चारीगण एवं मैदानी अमला उपस्थित था। कलेक्टर श्री सिंह ने उक्त आयेाजन और पूरे कायर्क्रम की जानकारी ली। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी। जागरूकता रैली के शुभारंभ अवसर पर सिविल सजर्न डाॅ, केसी गुप्ता जिला क्षय अधिकारी एवं स्टाॅफगण प्रतीक सोलंकी रितेश हरसोला पिरामल स्वास्थ्य के क्षेत्रीय समन्वयक श्री असलम शेख श्री रामकृष्ण यादव जिला सुपर वाइजर जाहिदा बी श्री राहुल बडोले सहित अन्य स्टाॅफ एवं स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला और नर्सिंग विद्यार्थि उपस्थित थे।

जीवन ज्योति हैल्थ सर्विस स्टाफ द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण किया

जीवन ज्योति हैल्थ सर्विस टी.आई. परियोजना के स्टाफ परियोजना प्रबंधक रामकन्या भिड़े काउंसलर प्रीति पवार, यश राठौड़, ORW अनिता सोलंकी द्वारा हॉस्पिटल परिषर में आकर्षक रंगोली बना कर जागरूक किया। रंगोली के माध्यम से टीबी रोग संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही अभी भी लोगो को टीबी की बीमारी के बारे में गलत फहमियां फैली है। जिससे बहुत से टीबी से ग्रसित मरीज अपनी बीमारी छुपाते है, उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। आकर्षक रंगोली बनाने एवं समस्त स्टाफ़ द्वारा रंगोली, रैली में सम्पूर्ण योगदान दिया।

नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया

जागरूकता रैली में सम्मिलित मैदानी स्टाॅफ ने क्षय रोग नियंत्रण और इसके प्रति सजग रहने संबंधित नारे लगाकर आमजन को जागरूक करने के प्रयास किये। पिरामल स्वास्थ्य के रिजनल समन्वयक श्री असलम शेख ने बताया स्वास्थ्य विभाग और पिरामल स्वास्थ्य दोनों संयुक्त रूप से क्षय रोगियों के चिन्हांकन एवं क्षय रोग से बचाव हेतु जागरूकता प्रयासों हेतु विशेष रूप से कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 100 दिवस तक क्षय रोग नियंत्रण हेतु विोष जागरूकता प्रयास किये जाएंगे। जिसके तहत कोविड और क्षय टीबी रोग से बचाव और उसके लक्ष्णों के बारे में आमजन को जागरूक करने के साथ.साथ क्षय रोग की जांच हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। पिरामल स्वास्थ्य की टीम जिले के कट्ठीवाडा सोंडवा जोबट एवं उदयगढ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता प्रयास करते हुए स्वास्थ्य अमले के साथ मिलकर क्षय रोग के संभावित रोगियों को जांच हेतु प्रोत्साहित करने और स्पूटम जांच हेतु प्रदान करने के कायोर्ं को करेंगी। साथ ही जागरूकता रथ के माध्यम से क्षय रोग संभावित व्यक्तियों को एक्सरे हेतु परिवहन सुविधा में सहयोग भी किया जाएगा। साथ ही क्षय रोग के संभावित व्यक्तियों की काॅन्टेक्ट टेसिंग का कार्य भी किया जाएगा।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |