Ad 1

एड्स की रोकथाम के लिए व्याख्यान पर कार्यशाला आयोजन किया गया, रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में

नवीन शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में 30 /3/2022 को रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में स्वस्थ विभाग के सहयोग से “एड्स एवं उसकी रोकथाम” विषय पर व्याख्यान पर कार्यशाला, आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता श्री सुरेश मुनिया i. C. T. C. काउंसलर एवं डॉ. अभिषेक भट्ट सोण्डवा, श्री प्रेमा रावत कम्युनिटी आफिसर ,श्री कप्तान सिंग सीनियर टिटमेंट सुपरवाइजर एवं श्री सुधीर जैन आदि रहे। श्री सुरेश मुनिया ने अपने व्याख्यान में एड्स के कारण, लक्षण आदि के विषय मे विस्तृत रूप में जानकारी दी साथ ही रेड रिबन क्लब के गठन ,उद्देश्य ,एवं उसके महत्व को प्रतिपादित किया। एड्स से संक्रमित मनुष्य की शारीरिक एवं मानसिक अवस्था का वर्णन करते हुए उसके प्रति समाज के व्यवहार पर प्रकाश डाला गया एड्स के मुख्य 4 कारणों को विश्लेषण करते हुए माँ से गर्भस्थ शिशु की एड्स से रोकथाम कैसे सम्भव है को बिंदुवार बताया ।

तथा श्री कप्तान सिंग ने क्षयरोग के कारण, लक्षण, उपचार,बचाव और सावधानियां तथा क्षयरोग की विभिन्न माध्यमो से जाँच ,इलाज के लिए पुरुस्कृत राशि आदि के विषय मे जानकारी दी। संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र तिवारी ने अपने उद्द्बोधन मे विद्यार्थियों को एड्स जागरूकता के लिए समाज मे प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया। उक्त व्याख्यान में उपस्थित विद्यार्थियों को रेड रिबन क्लब की ओर से प्राचार्य डॉ. तिवारी ,श्री मुनिया जी,श्री सुधीर जैन के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कविता चौहान का विशेष सहयोग रहा,उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजयता पण्डित प्रभारी रेड रिबन क्लब ने किया,एवं आभार डॉ. तिवारी द्वारा किया गया।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |