Ad 1

सोंडवा महाविद्यालय द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत सोंडवा के विभिन्न विद्यालयों में किया भ्रमण

 उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवीन शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा द्वारा प्राचार्य. डा. भूपेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान के तहत सोण्डवा के तीन विद्यालयों का भ्रमण किया गया। महाविद्यालय के प्रो. सायसिंग अवास्या एवं डॉ प्रिया बघेल द्वारा कन्या शिक्षा परिसर, सोण्डवा, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोण्डवा एवं शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, सोडवा का भ्रमण कर विद्यार्थियों, अभिभावको एवं शिक्षकों से मुलाकात की व नवीन सत्र में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश कि लिए प्रोत्साहित किया।

प्रवेश से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं आवेदन पंजीकरण, ई- सत्यापन एवं विषय चयन से अवगत कराया गया। नवीन शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलायी जाने वाली विभिन्न हितग्राही योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्य को नवीन शिक्षा नीति-2020 से संबंधित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका *’नई शिक्षा नई उड़ान’* भेट की गई

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |